कटिहार नगर निगम की बजट बैठक में शहर का सौंदर्यीकरण, पार्क निर्माण,आधुनिक स्ट्रीट लाइट व ट्रैफिक सिग्नल पर विशेष जोर

SHARE:

कटिहार – नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में विशेष बजट सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट पारित किया गया। यह बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि कटिहार के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का एक सशक्त रोडमैप है।

इस वर्ष कुल ₹3,07,35,86,855 का बजट प्रस्तावित किया गया है। जिसमें नगर निगम के सभी 45 वार्डों के संतुलित एवं समग्र विकास को प्राथमिकता दी गई है। शहर के लिए मुख्य प्राथमिकता सुदृढ़ सड़क एवं नाला निर्माण, शहर का सौंदर्यीकरण,पार्क निर्माण, आधुनिक स्ट्रीट लाइट व ट्रैफिक सिग्नल,पूरे शहर में सीसीटीवी सुरक्षा व्यवस्था,जल – जीवन नह-हरियाली, शहरी पेयजल योजना एवं हर घर नल का जल, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज एवं गली-नाली पक्कीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, समग्र शहरी विकास एवं मोक्ष धाम निर्माण प्रमुख है।

इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद,उप महापौर मंजूर खान,नगर आयुक्त संतोष कुमार सहित निगम पार्षद बिट्टू घोष, मुन्नी देवी, संजय महतो, निक्कू सिंह, आलोक वर्मा,संतोष देवी,उमेश पासवान,दिनेश पांडेय, हर्षवर्धन,अशद इकबाल, चन्द्रशेखर यादव,कविता पाल, चांदनी देवी व सहायक अभियंता विवेक कुमार, सीटी मैनेजर ज्योति कृष्णमुर्ति, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह,स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार,नुर आलम, कैलाश चौधरी, परवेज सलीम,अभिषेक कुमार सिंह उर्फ जिम्मी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!