हसनगंज/कटिहार – प्रखंड मुख्यालय सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने की। बैठक में पुर्व से पारित प्रस्ताव व योजनाओं की संपुष्टि के बाद सदन की कारवाई शुरू की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद मौजूद रहें। बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति पर बारी-बारी से समीक्षा की गई।
इस दौरान बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा दौरान प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने से पूर्व डिप्टी सीएम ने कारवाई को लेकर निर्देशित किये हैं। बताया गया कि बैठक में बार-बार अनुपस्थित रहने से सदन में काफी रोष है। साथ ही सरकार की जी राम जी योजना के समीक्षा दौरान प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी की अनुपस्थिति पर भी कारवाई को लेकर सदन को निर्देशित किए हैं।
मौके पर विद्यालय भवन निर्माण आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण सहित सरकार की चलाई जा रही सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं से संबंधित विभागों की कारवाई की बारी-बारी से समीक्षा की गई। साथ ही बैठक में प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सदन में उपस्थित सदस्यों को दी गई।
साथ ही जी राम जी के तहत चल रहे कार्यों की स्थिति, मजदूरों को समय पर भुगतान, कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, पशुपालन टीकाकरण दवाई की उपलब्धता महिला समूह के सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।
वहीं सदन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति,शुद्ध पेयजल, विद्यालय भवन की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्र भवन की स्थिति आदि को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त किया। सदन में अनुपस्थित पदाधिकारी व कर्मियों पर कारवाई हेतु मांग की गई। सदन में उपस्थित सदस्यों ने सरकार की चलाई जा रही है सभी महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ आमजनों को समय पर मिले इसको ध्यान में रखते हुए कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर बीडीओ रीना देवी, सीओ कृष्ण मोहन कुमार, उपप्रमुख रीना देवी, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, पंचायत समिति सदस्य मो अजीमुद्दीन, अरजलाल सोरेन, शत्रुघ्न मंडल, मुखिया कंदलाल मुर्मू, मो रुस्तम अली, सागर यादव, कनीय अभियंता रघुनंदन प्रसाद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सानू कुमार झा, कृषि पदाधिकारी मनीषा यादव, पंचायत सचिव आशुतोष कुमार, ज्योति कुमारी सहित संबंधित पदाधिकारी व कर्मीगण आदि मौजूद रहें।




























