ई रिक्शा चालक संघ ने परिवहन पदाधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौंपा

SHARE:

कटिहार – ई रिक्शा चालक संघ कटिहार के अध्यक्ष अजय कुमार सिंहा ,सचिव विक्रम कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष संजीत कुमार पासवान उर्फ अनिक पासवान ,उपाध्यक्ष राजीव रंजन जयंत कुमार सिंह के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर रंजन , सहायक पदाधिकारी संजीव सिंह, परिवहन इंस्पेक्टर त्रिपुरारी कुमार से मिलकर ई रिक्शा चालक के ड्राइवरी लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन ,मोटर परिवहन नियम जैसे दर्जनों समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।

जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर रंजन ने संघ के मुख्य संरक्षक विकास सिंह को बताया कि 18 वर्ष से ऊपर कोई भी व्यक्ति ड्राइवरी लाइसेंस का हकदार हो सकता है। अगर 50 वर्ष से ज्यादा उम्र हो तो उनका मेडिकल फिटनेस कराकर ही लाइसेंस निर्गत होगा। साथ ही ई रिक्शा का रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। अगर कोई व्यक्ति बिना लाइसेंस बिना रजिस्ट्रेशन के ऑटो चलाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और जुर्माना भी किया जाएगा।

श्रीरंजन ने बताया जल्द ही ई रिक्शा का भी रूट चार्ट भी तय किया जाएगा। श्रीरंजन ने बताया कि कार्यालय में लाइसेंस बनाने में ,रजिस्ट्रेशन कराने में किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं होगी किसी दलालों के चक्कर में नहीं रहना है।

मैं हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार खड़ा रहता हूं। मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि बड़े ही सोहार्द पूर्ण ढंग से सभी बिंदुओं पर बिंदुवार चर्चा हुई। श्री सिंह ने परिवहन पदाधिकारी को विश्वास दिलाया कि ई रिक्शा चालक संघ के सभी पदाधिकारी मोटर परिवहन नियमों का अक्षरशः पालन करेंगे। सभी ई रिक्शा चालकों से ड्राइवरी लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन करने का अनुरोध करेंगे l

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई