अखिल विश्व गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा जूही को किया गया सम्मानित, किशनगंज की जूही ने कठिन परिश्रम के बाद यूपीएससी में पाई शानदार सफलता

दृढ़ संकल्प, अथक परिश्रम और परिवार के सौहार्दपूर्ण सहयोग के बल पर किशनगंज की बेटी जूही दास ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। स्वर्गीय निवारण दास की सुपुत्री जूही दास की इस उपलब्धि से पूरे … Read more

गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन

किशनगंज में गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. उर्मिला तथा विशिष्ट अतिथि कल्याण पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षद गायत्री देवी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी और समाज में … Read more

किशनगंज:25 वीं जिला-स्तरीय वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता 22 मार्च से,तैयारी जोरो पर

किशनगंज। जिला शतरंज संघ, किशनगंज द्वारा 25 वीं वार्षिक जिला-स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 22 मार्च से 29 मार्च तक किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए खगड़ा स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला एवं श्री दिगंबर जैन भवन को प्रतियोगिता स्थल निर्धारित किया गया है। उक्त जानकारी संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता तथा आयोजन सचिव एवं … Read more

भोरहा में गूंजी महिलाओं के अधिकारों की आवाज, ‘रानी लक्ष्मी रजिया महिला संगठन’ ने किया जागरूकता कार्यक्रम

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के भोरहा गांव में महिलाओं ने अपने अधिकारों और सम्मान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। ‘रानी लक्ष्मी रजिया महिला संगठन’ (आरएलआर) के बैनर तले आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ … Read more

कुंवाड़ी में 23–24 मार्च को होगा संतमत सत्संग का 16वां वार्षिक अधिवेशन, तैयारियां जोरों पर

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के कुंवाड़ी गांव में किशनगंज जिला स्तरीय संतमत सत्संग का 16वां वार्षिक अधिवेशन आगामी 23 और 24 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह दो दिवसीय आध्यात्मिक अधिवेशन उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंवाड़ी के परिसर में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में संतमत अनुयायी एवं श्रद्धालुओं … Read more

किशनगंज में लोन के नाम पर महिला से धोखाधड़ी,दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

किशनगंज /प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने लोन के नाम पर धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाते हुए रविवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।वार्ड संख्या 19 स्थित छतन टोला निवासी तहिरुण निशा के द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उसने पूर्व में 40 हजार रुपये का ग्रुप लोन लिया था, जिसे … Read more

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तरगाछ की शिक्षिका कहकशांँ प्रवीण सम्मानित

किशनगंज/पोठिया/राज कुमार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पोठिया प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय खानका की शिक्षिका कहकशांँ प्रवीण को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान कला एवं संस्कृति विभाग बिहार, महिला एवं बाल विकास निगम बिहार तथा जिला प्रशासन किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह … Read more

किशनगंज से नाबालिग लड़की लापता, प्राथमिकी करवाई गई दर्ज

किशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।मामले में शनिवार को परिजन के द्वारा सदर थाना में नाबालिग लड़की के गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार परिजनों को आशंका है की 6 मार्च को एक युवक नाबालिग लड़की को … Read more

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया आयोजन

किशनगंज/प्रतिनिधि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को एसपी संतोष कुमार की पहल पर किशनगंज पुलिस के द्वारा पुलिस सभागार परिसर में सर्वाइकल,बेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सदर अस्पताल के चिकित्सकों की टीम के द्वारा महिला पुलिस पदाधिकारियों की स्क्रीनिंग सह स्वास्थ्य जांच की गई। जिसमें 45 से … Read more

महिला दिवस पर आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली

बहादुरगंज /किशनगंज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय की सेविकाओं ने रैली निकाल कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के निर्देशानुसार महिला पर्यवेक्षिका मधु कुमारी की अगुआई में नगर की सेविकाओं ने जागरूकता रैली निकाली। महिला कर्मियों ने हाथों में तख्ती बैनर लेकर … Read more