किशनगंज:शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जल कर राख

सागर चंद्रा/किशनगंज शहर के नेमचंद रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। घटना में दुकान में रखे लाखों का मोबाइल, उपकरण सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। देर रात दुकान से आग की लपटों के साथ धुंआ का काला गुबार निकलता देख कर इलाके … Read more

मामूली विवाद में व्यक्ति के सिर पर हथौड़े से किया वार,जांच में जुटी पुलिस

सागर चंद्रा/ किशनगंज मामूली विवाद में एक व्यक्ति के सिर पर हथौड़े से वार कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। शहर के दिलावरगंज निवासी (61) वर्षीय पीड़ित चन्द्र मोहन लाल के लिखित शिकायत पर पड़ोस में ही रहने वाले उमेश्वर बोसाक, मनुराम बोसाक, लखी देवी सहित 6 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस … Read more

किशनगंज में उधार के रुपये वापस मांगने पर महिला की पिटाई,जांच में जुटी पुलिस

सागर चंद्रा /किशनगंज उधार के रुपये वापस मांगने पर एक महिला की पिटाई करने का मामला सामने आया है। चकला घाट निवासी पीड़िता नूर जहां की लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता ने बताया कि उसने लाल बाबु उर्फ हसनैन रजा को 6 … Read more

किशनगंज से अपहृत नाबालिग महाराष्ट्र के पुणे से बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

सागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के छैतन टोला वार्ड संख्या 19 से अपहृत बंजारा समाज की नाबालिग लड़की को पुलिस ने पुणे से बरामद किया है। साथ ही एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस दोनों को लेकर किशनगंज पहुंची। महाराष्ट्र के जलगांव जिला स्थित जामनगर रोड भुसावल निवासी नामजद आरोपी राकेश चित्तोरिया … Read more

कब्र खोदने के दौरान मिट्टी धंसने से व्यक्ति दबकर घायल ,अस्पताल में भर्ती

सागर चंद्रा/किशनगंज कब्र खोदने के दौरान अचानक मिट्टी धंस जाने से एक व्यक्ति के दबकर घायल हो जाने का मामला सामने आया है। शहर के कजलामनी कब्रिस्तान में घटित घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया। लोगों ने जेसीबी की मदद से फौरन कजलामनी निवासी विनोद पासवान को बाहर निकाला। लेकिन … Read more

किशनगंज में ठनका के चपेट में आने से महिला घायल,अस्पताल में भर्ती

किशनगंज/सागर चंद्रा गत शुक्रवार को हुई मुसलाधार बारिश के दौरान ठनका के चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान कोचाधामन थाना क्षेत्र के नजरपुर पंचायत स्थित मोहम्मदपुर गांव निवासी फेंको देवी (50) पति कृष्ण मोहन सिंह के रूप में की गई है। जबकि महिला के साथ घर … Read more

डाक सेवाओं में कटौती से भड़के लोग, गलगलिया पोस्ट ऑफिस को फिर से पूर्ण शाखा बनाने की मांग

10 हजार खाताधारकों के साथ हो रहा अन्याय :राय दिलशाद/गलगलिया किशनगंज जिले के गलगलिया पोस्ट ऑफिस को मिनी शाखा में तब्दील करने एवं डाक सेवाओं के प्रभावित होने से नाराज सैकड़ो खाता धारकों ने गलगलिया मुख्य बाजार में शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया । खाता धारकों का कहना था कि वर्षों से संचालित हो रहे … Read more

रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 800 बच्चों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, किशनगंज के तत्वावधान में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में एक  मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं लायंस सेवा केंद्र अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मियों द्वारा लगभग 800 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य जांच के दौरान बच्चों को आवश्यक दवाइयाँ … Read more

कलियागंज स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव की उठी मांग, यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ।

टेढ़ागाछ/किशनगंज/विजय कुमार साह अररिया से सिलीगुड़ी तक नई रेलवे लाइन के चालू होने के बाद क्षेत्र के लोगों में रेल सुविधाओं को लेकर नई उम्मीद जगी है। जानकारी के अनुसार अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस अमृतसर से प्रत्येक गुरुवार तथा न्यू जलपाईगुड़ी से प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी। यह एक्सप्रेस नई रेलवे लाइन से अररिया … Read more

भूमि विवाद निपटारे को लेकर टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित

20 में 4 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अंचल अधिकारी शशि कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद एवं भू-संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग … Read more