कब्र खोदने के दौरान मिट्टी धंसने से व्यक्ति दबकर घायल ,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज

कब्र खोदने के दौरान अचानक मिट्टी धंस जाने से एक व्यक्ति के दबकर घायल हो जाने का मामला सामने आया है। शहर के कजलामनी कब्रिस्तान में घटित घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

लोगों ने जेसीबी की मदद से फौरन कजलामनी निवासी विनोद पासवान को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी।

लोगों ने घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दी और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार पड़ोस के ही एक व्यक्ति की मौत हो जाने पर विनोद कब्रिस्तान में कब्र खोद रहा था। इसी बीच जेसीबी मशीन वहां पहुंच गई। लोगों के अनुरोध पर जेसीबी की सहायता से कब्र की खुदाई की गई।

इसके बाद विनोद कब्र में उतर कर कुदाल की सहायता से मरम्मती कर रहा था। इसी दौरान अचानक ऊपर रखी मिट्टी भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई। जिससे वह मिट्टी के नीचे दब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों ने पुनः जेसीबी की मदद से जल्दी जल्दी मिट्टी को हटाया और उसे कब्र से बाहर निकाला।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई