रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 800 बच्चों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

SHARE:


इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, किशनगंज के तत्वावधान में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में एक  मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं लायंस सेवा केंद्र अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मियों द्वारा लगभग 800 बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।


स्वास्थ्य जांच के दौरान बच्चों को आवश्यक दवाइयाँ एवं प्रोटीन भी निःशुल्क वितरित किए गए। शिविर का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करना तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।


इस अवसर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज के निदेशक सह बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि जिले के बच्चों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।


विद्यालय के निदेशक सरजू मिश्रा तथा रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. इच्छित भारत ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


कार्यक्रम को सफल बनाने में रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मिक्की साहा, चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों तथा विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थित लोगों ने इस जनहितकारी पहल की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!