किशनगंज:शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जल कर राख

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज

शहर के नेमचंद रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। घटना में दुकान में रखे लाखों का मोबाइल, उपकरण सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। देर रात दुकान से आग की लपटों के साथ धुंआ का काला गुबार निकलता देख कर इलाके में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

स्थानीय लोगों ने फौरन दुकानदार रंजन बसाक को घटना की जानकारी दी। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सुचित कर दिया। लोगों ने निजी प्रयास से आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन आग की भयावहता के सामने उनकी एक ना चली।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया था। फायर ब्रिगेड के कर्मियों की तत्परता के कारण आग को इस पास की दुकानों में फैलने से रोक लिया गया। जिससे लोगों ने भी राहत की सांस ली। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई