मृतक का शव पहुंचा गांव,परिजनों में मचा कोहराम, ट्रेन से गिरकर हुई थी मौत

बहादुरगंज/किशनगंज,/निशांत थाना क्षेत्र के देसियाटोली पंचायत के धापार बस्ती में ट्रेन दुर्घटना में हुई मौत के बाद मोहसिन रजा की लाश रविवार को जैसे ही गांव पहुंची गांव में कोहराम मच गया। एम्बुलेंस की आवाज सुन कर आसपास के गांव के लोग देखने के लिए उनके घर पहुंचे जहां घटना से लोग मर्माहत हैं। जानकारी … Read more

नदी में डूबी 20 वर्षीय युवती, एसडीआरएफ टीम द्वारा तलाश जारी

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के लौचा वार्ड नंबर 4 में कनकई नदी में एक युवती डूब गई है जिसकी तलाश गोताखोर टीम के द्वारा जारी है। जानकारी के अनुसार लौचा की गौसिया परवीन (20) पिता महबूब आलम रविवार की सुबह कपड़ा धोने के लिए कनकई नदी किनारे गई थी। यहां कपड़ा धोने के … Read more

400 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक जब्त

किशनगंज/सागर चंद्रा टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 400 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी निवासी दिलखुश कुमार यादव (18) पिता निरेन्द्र प्रसाद यादव के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में … Read more

5 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

किशनगंज/सागर चंद्रा पुलिस ने 5 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के अस्पताल रोड स्थित पासवान टोला वार्ड नंबर 26 निवासी मंटू कुमार पासवान पिता राज कुमार पासवान के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर शनिवार … Read more

किराना दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी के सिक्के व जीरा के पैकेट बरामद

रणविजय /पौआखाली: पौआखाली थाना पुलिस ने नगर बाजार स्थित एक किराना-गल्ला दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण ने बताया कि पौआखाली थाना कांड संख्या 104/26, दिनांक 27 जून 2026, धारा 305(ए)/331(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) … Read more

झाड़ फूंक के चक्कर में पड़कर 10 वर्षीय बच्चे की मौत

सागर चंद्रा/किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक सर्पदंश पीड़ित बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सक और कर्मियों ने उसे जीवनदान देने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन 20 वाइल विषरोधी … Read more

किशनगंज में 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

11 से 14 जुलाई तक चलेगी प्रतियोगिता, बीएसएसए फुटबॉल ग्राउंड पर राज्यभर की टीमें दिखाएंगी दमखम संवाददाता/किशनगंज खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण , पटना एवं जिला प्रशासन, किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 11 जुलाई से 14 जुलाई तक किया जाएगा। शनिवार … Read more

बकरी को टक्कर मारकर भागे बाइक सवार की गाड़ी से विदेशी शराब बरामद, केस दर्ज

संवाददाता/बहादुरगंज किशनगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है ।मालूम हो कि शराब तस्करी के खिलाफ बहादुरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुए है।बहादुरगंज थाना क्षेत्र के रहमानगंज चौक पर बकरी को टक्कर मारकर फरार हुए एक बाइक सवार की मोटरसाइकिल से पुलिस ने … Read more

अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई,कई नाव को किया गया नष्ट,एक ट्रैक्टर जब्त

संवाददाता/पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ के सतमेढ़ी डोक नदी घाट पर शनिवार अहले सुबह जिला प्रशासन ने अवैध बालू खनन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। खनन विभाग, अंचल प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ सुबह करीब 5 बजे से 10 बजे तक सतमेढ़ी, गुवाबाड़ी … Read more

अपहरण कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, नाबालिग बरामद, मुख्य आरोपी फरार

सागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज होने के साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग अपहृता को बरामद कर लिया है। हालांकि मामले का आरोपी पुलिस की पकड़ से अब भी बाहर है। जिसकी तलाश की जा रही है। बताते चलें कि शहर के धरमगंज निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का … Read more