किशनगंज:मध्य विद्यालय कुवाड़ी में तिथि भोजन का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने स्वादिष्ट भोजन का उठाया लुत्फ

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित मध्य विद्यालय कुवाड़ी में शनिवार को तिथि भोजन का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। तिथि भोजन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं की विद्यालय में नियमित उपस्थिति बढ़ाना, शिक्षा … Read more

किशनगंज:राज्यपाल के आगमन पर सुरक्षा के किए गए है पुख्ता इंतजाम, चौक चौराहे पर सुरक्षा बल तैनात

किशनगंज/प्रतिनिधि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान कड़ी सुरक्षा के साथ शनिवार की शाम को किशनगंज पहुंचे। राज्यपाल सड़क मार्ग से अररिया से सीधे किशनगंज पहुंचे। राज्यपाल बीएसएफ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार को सुबह नौ बजे एमजीएम मेडिकल कॉलेज में व सुबह 10 बजे इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। … Read more

पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण, पुराने चेहरों की हुई वापसी—मतदाताओं ने फिर जताया भरोसा

कुलभूषण सिंह/ठाकुरगंज :- किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखण्ड के चार पंचायतों में पैक्स चुनाव शांति पूर्ण सम्पन्न होने के उपरांत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती हुई ।जिसमें दो पुराने पैक्स अध्यक्षों ने लगातार दूसरी बार जीत का परचम लहराया है। शुक्रवार को प्रखण्ड के सखुआ डाली , बेसर बाटी , भोलमारा व … Read more

राष्ट्रीय स्तर पर शगुफ्ता कुलसुम का परचम, प्रशिक्षण पूर्ण कर हुईं सम्मानित

किशनगंज /मुरलीधर झा जिले के मदरसा दारुल हुदा में कार्यरत और राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका शगुफ्ता कुलसुम ने एक बार फिर किशनगंज का नाम रोशन किया है। उन्होंने क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (आरआईई), एनसीईआरटी भुवनेश्वर में आयोजित पांच-दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया है। अल्पसंख्यक शिक्षा को मिलेगी नई दिशा: यह विशेष … Read more

किशनगंज पुलिस अधीक्षक ने कोचाधामन थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

किशनगंज/सरफराज आलम एसपी संतोष कुमार ने शुक्रवार की रात्रि को कोचाधामन थाना का औचक निरीक्षण किय।निरीक्षण की भनक पहले से किसी को भी नहीं थी।एसपी अपनी पदस्थापना के दौरान दूसरी बार कोचाधामन थाना पहुंचे।बेहतर पुलिसिंग एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की … Read more

यौन उत्पीड़न पर जीरो टॉलरेंस: पीड़ित महिलाओं के लिए सक्रिय आंतरिक शिकायत समिति

किशनगंज/प्रतिनिधि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के किसी भी मामले में पीड़ित महिला अब चुप नहीं रहेगी। शिकायत के त्वरित और निष्पक्ष निपटारे के लिए किशनगंज न्यायालय परिसर में आंतरिक शिकायत समिति पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में आज कोर्ट परिसर में समिति की नियमित बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रीमती शारदा जी, … Read more

पर्यावरण संरक्षण और नारी जागरण की प्रेरक मिसाल बनीं अंजू झा,पोते के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

किशनगंज/प्रतिनिधि जहां आज पर्यावरण संरक्षण केवल नारों तक सिमटता जा रहा है, वहीं मोतीबाग वार्ड संख्या–7 की निवासी श्रीमती अंजू झा अपने जीवन से यह साबित कर रही हैं कि पौधारोपण केवल हरियाली नहीं, बल्कि सृष्टि की रक्षा का संकल्प है। अखिल विश्व गायत्री परिवार से वर्ष 1980 से जुड़ी श्रीमती झा दशकों से नारी … Read more

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के किशनगंज आगमन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित,जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दिए जरूरी निर्देश

किशनगंज/प्रतिनिधि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के किशनगंज परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार संध्या समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित … Read more

ऋण वितरण शिविर का हुआ आयोजन,16 लाभुकों को ऋण किया गया प्रदान

किशनगंज/प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी विशाल राज के निदेशानुसार महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, अनिल कुमार मंडल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के अन्तर्गत लाभुकों के बीच ऋण वितरण हेतु ऋण वितरण शिविर/ कैम्प का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री … Read more

जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन,सुनी गई फरियाद

किशनगंज/प्रतिनिधि प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को जिले के सभी थानों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।इसी कड़ी में शुक्रवार को भी जिले के सभी थाना में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंच कर फरियादी अपनी समस्याएं बता रहे थे। जनसुनवाई कार्यक्रम को लेकर किशनगंज पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया के … Read more