BiharNews:दलालों सावधान! आ रहा है ‘वॉइस ऑफ मीडिया’ का कालिख पोतो दस्ता!

न्यूज लेमनचूस, ​पटना/सुपौल। पत्रकारिता जगत में ‘वन मैन आर्मी’ के नाम से मशहूर, वॉइस ऑफ मीडिया व वॉइस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह महासचिव प्रवीण गोविन्द ने एक ऐसा ऐलान कर दिया है जिससे दलाल पत्रकारों के खेमे में हड़कंप मच गया है। श्री गोविन्द ने सीधे शब्दों में ‘दलाल पत्रकारों के … Read more

बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जिला पदाधिकारी ने दिलाई सतर्कता शपथ

भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन के निर्माण का लिया गया संकल्प किशनगंज/मुरलीधर झा राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार द्वारा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सतर्कता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने … Read more

किशनगंज:अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अब पैदल करेगी गस्त

सागर चंद्रा/ किशनगंज शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अब पैदल गस्त करेगी। इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ खुशरू सिराज के द्वारा इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने … Read more

सीमा सुरक्षा बल की हीरक जयंती पर फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

ने दिया शांति, विकास एवं सद्भाव का संदेश किशनगंज /प्रतिनिधि   बीएसएफ की हीरक जयंती वर्ष समारोह के अंतर्गत,132वीं वाहिनी, क्षेत्रीय मुख्यालय बीएसएफ किशनगंज द्वारा बुधवार को बटालियन मुख्यालय में “स्पंदन – स्पोर्ट्स फॉर पीस एंड डेवलपमेंट” थीम पर जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर बंगाल सीमांत बीएसएफ के … Read more

युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू मारवाड़ी कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय आवासीय शिविर में शामिल होंगे 150 प्रतिभागी

  किशनगंज :बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बुधवार को मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में हुआ। उद्घाटन समारोह के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजीव कुमार ने सभी अतिथियों एवं पटना से आई एसडीआरएफ टीम के सदस्यों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र … Read more

किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता,543 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ कारोबारी बाप बेटा गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर नशे के बड़े नेटवर्क पर प्रहार, 543 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ कुख्यात कारोबारी बाप-बेटा गिरफ्तार   दिलशाद/गलगलिया   भारत-नेपाल सीमा से सटे जिले के गलगलिया थाना क्षेत्र में एसएसबी की 41वीं वाहिनी और गलगलिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सूखे नशे के बड़े नेटवर्क पर अब तक की सबसे … Read more

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा नशा मुक्ति को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

  किशनगंज:जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज के तत्वावधान में गर्ल्स हाई स्कूल, डुमरिया में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में प्रतिनियुक्त पैनल अधिवक्ता … Read more

दिघलबैंक में तीन सूत्री मांगों को लेकर नागरिक एकता मंच का भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

 

नागरिक एकता मंच का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी,तीन सूत्री मांगों को लेकर किया है भूख हड़ताल

संवाददाता: मुरलीधर झा

 

 

दिघलबैंक में नागरिक एकता मंच के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों का अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है ।मालूम हो कि पावर ग्रिड निर्माण सहित अन्य मांगो को लेकर मुखिया प्रतिनिधि गणेश सिंह की अगुआई में दिघलबैंक बाजार परिसर में कई लोग भूख हड़ताल पर बैठे है ।

 

 

अनशनकारी गणेश सिंह ने बताया कि दिघलबैंक में पावर ग्रिड नहीं रहने की वजह से बिजली की आंख मिचौली बनी रहती है साथ ही जर्जर सड़को के सुधार,मोबाइल नेटवर्क में सुधार मुख्य माँगे है।वही भूख हड़ताल की सूचना के बाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष सुशांत गोप भी दिघलबैंक पहुंचे और उन्होंने अपना नैतिक समर्थन कार्यकर्ताओं को दिया है।उन्होंने कहा कि जायज मांगो को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा हड़ताल किया जा रहा है और इनकी मांगो को वो जिले के प्रभारी मंत्री ,जिला पदाधिकारी तक पहुंचाने का काम करेंगे

इस भूख हड़ताल में गणेश कुमार सिंह, जागेश्वर गोस्वामी, हरिनंदन सिंह, अमित कुमार हरिजन, राहुल मंडल, रौनक सिंह, कुमार अभिषेक, सलाम, कलाम, राम प्रसाद दास, दीपक राम सहित दर्जनों प्रमुख क्षेत्रवासी व स्थानीय बाजारवासी शामिल है।

Read more

जलजमाव की वजह से घर से निकलना हुआ मुश्किल,नाला निर्माण की मांग

      किशनगंज /विजय कुमार साह   टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत अंतर्गत फुलवाडिया बाजार में सड़क, नाला एवं ओपन मार्केट के निर्माण हेतु फुलबरिया बाजार में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने धरना-प्रदर्शन के साथ साथ वोट बहिष्कार का एलान किया था लेकिन अब भी लोगों की मांग को प्रशासन द्वारा पूरा … Read more

बहादुरगंज में हूल दिवस पर सिद्धू-कान्हू के बलिदान को किया गया नमन, समाज और संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प

    बहादुरगंज (किशनगंज)     संथाल समाज के तत्वावधान में सोमवार को किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत वार्ड संख्या-17 में हूल दिवस महान क्रांतिकारी सिद्धू-कान्हू के बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संथाल समाज के लोग, गुरुजन एवं विभिन्न जिलों … Read more