कुमार आशीष से पहले वर्ष 1993 में जिले के तत्कालीन एसपी रहे विभूति भूषण प्रधान का कार्यकाल रहा था सर्वाधिक लंबा
किशनगंज पुलिस अधीक्षक के नाम रही जिले में कई उपलब्धियां
किशनगंज/रणविजय
सीमावर्ती किशनगंज जिले में पदस्थापित बतौर पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष का कार्यकाल सर्वाधिक लंबा हो गया है।पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष का कार्यकाल आज पुरे 03 वर्ष 04 माह 03 दिन का पूरा हो गया है।गौरतलब हो कि 2012 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी कुमार आशीष 01 मई वर्ष 2018 में बतौर पुलिस अधीक्षक के पद पर किशनगंज जिले में योगदान दिया था,जो अपने योगदान के दिन से लेकर बीते कल दिन शनिवार तक 03 वर्ष 04 माह और 03 दिनों का कार्यकाल को पूरा कर चुके हैं।
ज्ञात हों कि कुमार आशीष से पहले वर्ष 1993 में किशनगंज जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक पदस्थापित रहे विभूति भूषण प्रधान ने 03 वर्ष 04 माह 02 दिनों का सर्वाधिक कार्यकाल को पूरा किया था।
तत्कालीन पुलिस अधीक्षक रहे श्री प्रधान यहाँ 11 फ़रवरी वर्ष 1993 में योगदान किया था और जिनका कार्यकाल 13 जून वर्ष 1996 तक का रहा था। इनसे पहले 14 जनवरी वर्ष 1990 में जिला स्थापना काल के दौरान पदस्थापित जिले के प्रथम पुलिस अधीक्षक से लेकर और इनके बाद वर्तमान समय में पदस्थापित 26 वें पुलिस अधीक्षक के रूप में कुमार आशीष को छोड़ बाकी सभी पुलिस अधीक्षकों का अधिकतम कार्यकाल दो-ढाई वर्षों से अधिक का नही रहा है।
बहरहाल जो भी हो युवा आईपीएस अधिकारी कुमार आशीष आज से जिले में बतौर एसपी के पद पर सबसे लंबे समय तक पदस्थापित रहने वाले एकमात्र आईपीएस अधिकारी बन गए हैं। बतौर पुलिस अधीक्षक किशनगंज, कुमार आशीष के अबतक का कार्यकाल बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धियों से भरा रहा है इनके सफल और कुशल नेतृत्व में जिले की पुलिस प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है।इन 03 वर्षों के इनके कार्यकाल में अबतक कई चर्चित और संगीन अपराधों का त्वरित गति से उद्भेदन के साथ ही साथ पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारियां भी सुनिश्चित की गई।
दुष्कर्म के आरोपी को स्पीडी ट्रायल चलाकर मामूली वक्त में ही न्यायालय से सजा दिलाने का कीर्तिमान स्थापित किया गया।खासकर जिले में कोविड 19 के चलते लॉकडाउन के दरम्यान कई ऐसे कार्य हुए जो अविस्मरणीय रहा। बात सामुदायिक किचन की हों या फिर जरूरतमंदों को समय पर दवाई,एम्बुलेंस के साथ ही साथ खून तक की व्यवस्था की बात हो,सभी मोर्चे पर हरदम हरपल कुमार आशीष के नेतृत्व में किशनगंज पुलिस जिलेवासियों की सेवा में सदैव तत्पर दिखे हैं। इधर जिले में नशामुक्ति अभियान को लेकर जंग छेड़ते हुए दर्जनों नशेड़ियों को ना सिर्फ गिरफ्तार ही किया गया बल्कि, करोड़ो रूपये मूल्य के स्मैक और देशी विदेशी शराब की जब्ती के साथ कई तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया।
इतना ही नही पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने जिले में अवैध देह व्यापार को जड़ से खत्म करने का बीड़ा उठाते हुए जबरन इस दलदल में धकेली गई लाचार बेबस कमजोर महिलाओं को ना सिर्फ इस दलदल से बाहर निकालने का काम किया बल्कि,उनके द्वारा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने व जीविकोपार्जन के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु सकारात्मक पहल भी किये गए।जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर नये नये प्रयोग किये गए,पुलिस कर्मियों को कर्तव्य के प्रति जिम्मेदार बनाने के साथ ही साथ बेहतर पुलिसिंग के लिए अत्याधुनिक तकनीक और हथियार से लैश पुलिस गश्ती वाहन को हरी झंडी दिखाने के अलावे छिनतई व अन्य आपराधिक वारदातों पर नियंत्रण हेतु मोबाईल टाइगर टीम का भी गठन किया गया है।संगीन आपराधिक वारदातों के बाद एसआइटी का गठन कर सभी कांडों का शीघ्र उद्भेदन किया जाना किशनगंज पुलिस के लिए बहुत बड़ा उपलब्धि रहा है।
ट्रैफिक नियमों के अनुपालन को लेकर भी उनके द्वारा महत्वपूर्ण अभियान चलाया जा रहा है।इतना ही नही, पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने अपने 3 वर्षों के कार्यकाल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मातहत पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न मौकों पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का कार्य भी किये हैं तो कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी व अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की है।श्री आशीष ने जिले में बेहतर पुलिसिंग के अलावे सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को तवज्जो देते हुए यहाँ की गंगा-जमुनी तहजीब एवम् आपसी भाईचारगी के वातावरण को स्वच्छ सुंदर और सुरक्षित बनाए रखने में हरपल और हरदम सकारात्मक पहल और अपील करते नज़र आएं हैं।
यहाँ तक कि बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष को राज्य पुलिस मुख्यालय से लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय तक ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित करने का कार्य किया है। आशा है आने वाले दिनों में पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के कुशल नेतृत्व में किशनगंज जिले में पुलिस प्रशासन अपराध नियंत्रण के साथ ही साथ शांतिपूर्ण तरीके से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर कई अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करेंगी।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- महिला को जहरीले सांप ने काटा, परिजन महिला और सांप लेकर पहुंचे सदर अस्पतालसागर चंद्रा/ किशनगंज डॉक्टर साहब इसी सांप ने मेरी पत्नी को काट लिया है। इतना कहते ही व्यक्ति ने प्लास्टिक की जार में बंद सांप को डॉक्टर के सामने रख दिया। विशालकाय विषधर को देख … Read more
- असम से तमिलनाडु जाने के दौरान लापता महिला को पुलिस ने किया बरामदसागर चंद्रा / किशनगंज असम से तमिलनाडु जाने के दौरान किशनगंज रेलवे स्टेशन से गायब हुई महिला को पुलिस ने बरामद किया है। बहन के साथ सफर के दौरान वह चुपके से किशनगंज रेलवे स्टेशन … Read more
- ठाकुरगंज के निटाल बस्ती में लाखों की चोरी, नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोरकुलभूषण सिंह /ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 06 स्थित निटाल बस्ती में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। … Read more
- फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को ठाकुरगंज पहुंची कानपुर जीआरपी, घर पर चस्पा किया इश्तेहारमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज /किशनगंज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर जीआरपी की टीम आधा दर्जन मामलों के फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए ठाकुरगंज प्रखंड के जिरनगच्छ गांव पहुंची। हालांकि पुलिस को अभियुक्त घर पर नहीं … Read more
- लापता नाबालिग लड़के की हत्या के मामले में चार युवकों को किया गया है गिरफ्तार ,भेजा गया जेलसंवाददाता/किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के सफा नगर से लापता हुए 17 वर्षीय नाबालिग मोहम्मद कैसर आलम की हत्या की गई थी।मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बुधवार को एसडीपीओ वन … Read more
- 16 प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों प्राप्त 1721 में 1609 आवेदनों का हुआ निष्पादनप्रभारी सचिव ने प्राणपुर, मनसाही तथा मनिहारी प्रखंड के शिविर का लिया जायजा कटिहार – सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार के निर्देश पर आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर जिले … Read more
- सीमांचल के समर्पित जेडीयू कार्यकर्ता को विधान परिषद में मिले प्रतिनिधित्व – डॉ. सुशील कुमार सुमनकटिहार – जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता डॉ. सुशील कुमार सुमन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा,प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा तथा सीमांचल … Read more
- फ्लड लाईट की रोशनी से जगमगा उठा अलकरीम विश्वविद्यालय का खेल मैदानअब रात मे भी खेल में अभिरुचि रखनेवाले विद्यार्थी अपनी खेल प्रतिभा निखार सकेंगे डाॅ. करीम कटिहार – शहर के अलकरीम विश्वविद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।रात में … Read more
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम औषधालय सह शाखा की बीमित कर्मचारी को अपंगता लाभ दियाकटिहार – बीमित व्यक्ति मनोरंजन सिंघा कर्मचारी, मेसर्स सर्विटम माइक्रोफाइनेंस प्रा. लिमिटेड को रोजगार चोट के कारण स्थायी अपंगता लाभ प्रदान किया गया। 23.01.2025 को श्री सिंघा अपने कार्यालयीय कार्य के दौरान ऋण वसूली के … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,परिजन शव लेकर फरारकुरसेला/कटिहार- कटिहार-बरौनी रेलखंड पर कुरसेला स्टेशन के तीनघरिया और मजदिया रेलवे ढाला के बीच आउटर सिग्नल के समीप बुधवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद … Read more
- बलिया बेलोन पुलिस ने 80.76 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार सालमारी/कटिहार – बलिया बैलोन थाना क्षेत्र के फुटानी चौक मीनापुर के पास वाहन जांच के दौरान मंगलवार के रात में वाहन जांच के क्रम में आटो को रोक कर तलाशी ली गयी तो भाडी मात्रा … Read more
- दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप,जांच में जुटी पुलिसमामला आबादपुर थाना क्षेत्र का बारसोई/कटिहार – बुधवार को प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र के बालूखोदा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया निशा सिंह का अभिनंदन,संगठन विस्तार पर हुई चर्चासालमारी /कटिहार – भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्राणपुर विधायक निशा सिंह के सालमारी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित … Read more
- कटिहार में फिर गरजा बुलडोजर,अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडाशहर के मिरचाईबारी में नगर निगम का बड़ा एक्शन कटिहार – शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम का बुलडोजर एक बार फिर गरज उठा। शहर के व्यस्त मिरचाईबाड़ी इलाके में नगर निगम प्रशासन ने … Read more
- ग्रामीणों की सतर्कता से सरकारी गेहूं की कालाबाजारी नाकाम, 6 बोरी अनाज जब्तविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ (किशनगंज) टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत के फुलबारी गांव में स्थानीय ग्रामीणों की मुस्तैदी से सरकारी कोटे के गेहूं की कथित कालाबाजारी का मामला उजागर हुआ। बुधवार दोपहर करीब एक … Read more
- नाबालिग मौत मामले की जांच तेज :जांच के लिए फिर से घटनास्थल पर पहुंची पुलिस,साक्ष्य किया गया एकत्रितसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के डुमरिया भट्टा निवासी 13 वर्षीय नाबालिग मेनका की मौत मामले को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दिया है ।बुधवार को टाउन थाना पुलिस के द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर … Read more
- द बर्निंग बाइक, चलते-चलते आग का गोला बनी पल्सर, मची अफरा-तफरीकटिहार/संवाददाता अगर आप भी इस प्रचंड गर्मी में अपनी बाइक धूप में घंटों खड़ी रखते हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है। कटिहार में भीषण गर्मी के बीच एक पल्सर बाइक अचानक आग का … Read more
- मुख्यमंत्री संबल योजना को लेकर ठाकुरगंज में जागरूकता बैठक, दिव्यांगजनों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारीठाकुरगंज, किशनगंज/मो मुर्तुजा मंगलवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण संबल योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के उद्देश्य से दिव्यांगजनों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। … Read more
- मानव तस्करी के खिलाफ एसएसबी का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को किया गया सतर्कफतेहपुर बीओपी में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर। टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई की रोकथाम के उद्देश्य से … Read more
- दो साल से खड़े हैं बिजली के पोल, फिर भी अंधेरे में मटिटोला: लो वोल्टेज से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्साटेढ़ागाछ /विजय कुमार साह मटियारी पंचायत के मटिटोला गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण करीब डेढ़ सौ परिवार पिछले दो वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं। भीषण गर्मी में … Read more
- फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसान योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की मटियारी पंचायत अंतर्गत विभिन्न वार्डों में पंचायत स्तरीय कर्मियों द्वारा किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री (FR) कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। किसानों को सरकार की कृषि … Read more


























