शुक्रवार,13 अगस्त 2021, तिथि पंचमी,विक्रम सम्वत 2078, पक्ष : शुक्ल .. पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे विस्तृत दैनिक पंचांग को जरूर पढ़ें।
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष राशि: आज किसी दोस्त या रिश्तेदार को छोटा-मोटा कर्ज दिया जा सकता है। वैसे आज आपको दिन के पहले हिस्से में दूसरों की आर्थिक मदद करने में ही समय गुजारना पड़ सकता है। आज आपकी किसी कठिन समस्या का हल बड़ी आसानी से निकल आएगा। जरूरी कार्यों में बड़ों से सलाह लेना आपके लिए बेहतर होगा। हालांकि आज किसी अपने से थोड़े समय के लिए दूर जाने की भी स्थिति आ सकती है।
वृषभ राशि: आज दिन की शुरुआत नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। हो सकता है कि आज आपको पदोन्नति संबंधी भी सुखद समाचार मिले। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता का समाचार मिलेगा। व्यवसाय में हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है लेकिन आपको मेहनत कुछ ज्यादा करनी होगी। लव लाइफ की बात करें तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप अपने संबंध को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के बारे में सोच सकते हैं।
मिथुन राशि: अगर आज आप दूसरों के इमोशंस को पहचान करके उनके अनुसार चलेंगे तो आपको आत्मसंतोष होगा। ध्यान रखें कि कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है। कार्यक्षेत्र में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन प्रॉब्लम का हल निकालने में सफल हो पाएंगे। इसलिए सहयोगियों को कम आंकने की गलती न करें। परिवार में आज का दिन बच्चों के भविष्य को लेकर चर्चा-परिचर्चा में बीतने का योग है।
कर्क राशि: आज आपके पास खुद को साबित करने के कईं मौके आएंगे। उन मौके को पहचान करके उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी है। यह भी सोच लीजिए कि मौके बार-बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते। इसलिए बेहद जरूरी है कि आप आज के दिन आने वाली लाभ की संभावनाओं को बिना जांचे-परखे हां या नहीं कहने से बचें। परिवार में भी आज का दिन सुखद रहेगा। किसी अभिन्न मित्र से हुई मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। किसी से वाद-विवाद या बहसबाजी में आपकी जीत हो सकती है। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करके चलें। ध्यान रखें कि ऐसी सतर्कता बरतने से आपको लाभ ही लाभ होगा। आज आपको हर कार्य में जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। यानी कि आज का दिन आपके लिए अच्छा है। ससुराल पक्ष से उपहार मिलने का योग है।
कन्या राशि : आज कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर तमाम जिम्मेदारियां निभाने का दायित्व होगा। आप परेशान होने के बजाए एक-एक को निपटाने की शुरुआत करें। शाम तक आपके सारी जिम्मेदारियां आराम से पूरी हो जाएंगी। आपके इस हुनर की सभी तारीफ करेंगे। आज घर के सभी पुराने लटके हुए कार्यों को पूरा करने का भी अवसर मिलेगा। ध्यान रखें कि अगर इन्हें पूरा करना चाहेंगे तो दिन आपके फेवर में हैं, प्रयासों को पूरी सफलता मिलने का योग है। शाम में किसी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। व्यवसाय में आज जोखिम उठाने से लाभ का योग है।
तुला राशि: आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। आज आपको कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। बच्चों को लेकर भी कुछ अधिक खर्चें हो सकते हैं। लेकिन अपनी जेब का खास ख्याल रखें। इसीलिए ऐसी चीजें कतई न खरीदें जो फिलहाल आपके जरूरत की नहीं हैं। आज आपके व्यवसाय को विस्तार मिलेगा। इसके अलावा काम में परिवर्तन भी कर सकते हैं। लव लाइफ की बात करें तो आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है।
वृश्चिक राशि: आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ई-मेल का जवाब देना जरूरी होगा। व्यवसाय करते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा बीतेगा। आज आप नए कार्यों को शुरू करने की चर्चा-परिचर्चा में व्यस्त रहेंगे। आज हर कार्य में आपको साझेदारों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में सतर्कता बरतें। ध्यान रखें कि आज अगर आपसे कोई उधार मांगे तो अपनी सेविंग्स देखकर ही उधार दें।
धनु राशि: आज आपको आपके कर्मक्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। किसी क्रिऐटिव काम में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेगा। घर में बड़े-बुजुर्गों से बहसबाजी में न उलझें तो अच्छा है। उनकी राय भी सुन लें क्या पता कभी वक्त पड़ने पर काम जा जाएं। आज किसी के साथ नए संबंध स्थापित करने से पहले एक बार विचार जरूर कर लें। ताकि भविष्य में किसी तरह की तल्खी से बच सकें।
मकर राशि: आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। इससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ी हुई रहेगी। इसके चलते आप कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात चल रही है। इस दौरान आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा यह बनते कार्यों को भी बिगाड़ कर रख देगा। आज अपने प्रेम संबंधों को लेकर आप काफी एक्साइटेड रहेंगे। लेकिन बेहतर यह होगा कि आप अपने दिल की बात उनसे कह दें। वरना देर हो सकती है। ध्यान रखें कि आज जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी करने से पहले जानकारों की राय जरूर ले लें।
कुंभ राशि: आज दिन के पहले हिस्से में आपको छुटपुट धन लाभ होने की संभावना है। हालांकि संतान को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है जो आपके तनाव का कारण बनेगा। परिवार में वार्ता करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। अन्यथा रिश्तों में दरार पड़ सकती है। व्यवसाय की बात करें तो आज आपको नई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आज आप व्यावसायिक यात्रा के दौरान अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। ईश्वर का ध्यान करके ही यात्रा पर ही निकलें।
मीन राशि: आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी विरोधी की आलोचना पर बिल्कुल ध्यान न दें, केवल अपना काम करते रहें। सफलता जरूर मिलेगी। जमीन- जायदाद से संबंधित क्षेत्र में आपको लाभ हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। लेकिन लवलाइफ में आज आपको निराशा हाथ लग सकती है। परिवार के किसी सदस्य की छोटी से छोटी बीमारी को अनदेखा न करें, स्वास्थ्य जांच जरूर करवाएं। ताकि बड़ी समस्या से बच सकें।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री घायलकिशनगंज – अररिया सड़क पर महादेव दिघी के समीप तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से बस सवार कई लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह घटित … Read more
- ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: 518 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारअररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो और बाइक भी जब्त अररिया/अरुण कुमार जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता … Read more
- नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितईओ, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, निगम पार्षद सहित कर्मी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन … Read more
- सड़क किनारे मक्का का ढेर बना मौत का कारण,पूर्व मुखिया साधना देवी की दर्दनाक मौतकोढ़ा /कटिहार-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रखा गया मक्का का ढेर शनिवार की सुबह एक परिवार के लिए काल बन गया। खगड़िया जिले के महेशखुट चौक से पहले एनएच-31 पर … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातममनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के धमक टोला स्थित 12 नंबर रेलवे गेट के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर … Read more
- नरोत्तम जोशी के निधन से चैम्बर परिवार मर्माहत,वार्षिक आमसभा स्थगितकटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन से चैम्बर के साथ-साथ व्यवसायी वर्ग मर्माहत है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के निधन … Read more
- कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर,एसएच निर्माण में बाधक बने पक्का घर को तोड़ा गयाकदवा/कटिहार- प्रखंड क्षेत्र के कंटिया पंचायत अंतर्गत निझरा गांव में एसएच 98 सड़क के निर्माण कार्य मे बाधा बन रहे सत्यनारायण दास के पक्का के घर को प्रशासन की देखरेख … Read more
- अंचल कार्यालय में जनता दरबारदो पुराने भूमि विवादों का निष्पादन चार नए मामले दर्जमनिहारी /कटिहार – मनिहारी अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान … Read more
- सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन,पटना में कटिहार का करेंगे प्रतिनिधित्वमनिहारी /कटिहार – कटिहार जिला नेटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को मनिहारी में सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। … Read more
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक समयबद्ध लाभ के लिए समीक्षा बैठक आयोजितपूर्णिया – जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया के सहायक निदेशक अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक … Read more
- कटिहार:जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा 25 केन्द्रों पर आज,36 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिलकटिहार – रविवार को दोनो पाली में आयोजित होने वाली सिपाही परीक्षा की जिले में 14 एवं 17 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक संचालित करने को … Read more
- फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शनसंवाददाता: बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव और नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों का जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित … Read more
- बहादुरगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायतसंवाददाता: निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कारवाई की गई।मालूम हो कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 … Read more
- फारबिसगंज में आरोपी के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला ,दो गिरफ्तारसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना शुक्रवार शाम की है जब पुलिस टीम … Read more
- 17-18 जून को ठाकुरगंज में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में पंचायत एवं प्रखंड कर्मियों की समन्वय बैठक आयोजित की … Read more
- लोजपा नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिर कर मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज शहर के लाइन मोहल्ला निवासी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिरने से मौत होने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है. … Read more
- अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ठाकुरगंज पहुंचे: भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, संगठन मजबूती पर की चर्चासंवाददाता/ठाकुरगंज बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज पहुंचे। उन्होंने कनकपुर पंचायत के मानिकपुर स्थित नेताजी मार्केट में भाजपा प्रवक्ता एवं अधिवक्ता कौशल … Read more
- किशनगंज:प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोरटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में आगामी 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल संचालन एवं अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने … Read more
- टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, छह मामलों का हुआ निष्पादनटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के लोगों की भूमि एवं रास्ता संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन … Read more
- भोरहा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 57 मरीजों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत भवन में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों … Read more
- टेढ़ागाछ की ज्वलंत समस्याओं को जिला परिषद बैठक में उठाया गया,शीघ्र समाधान की मांगटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह जिला परिषद सभागार भवन में शनिवार को जिला परिषद अध्यक्षा रुकैया बेगम की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद सदस्यों के साथ … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातमटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कालपीर पंचायत के भेलागुड़ी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना अपराह्न करीब 3:15 बजे की … Read more
- मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजितकिशनगंज /प्रतिनिधि मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएँ निरीक्षालय (गृह विभाग) तथा परिवहन विभाग में क्रमशः मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों … Read more
- विकास, विरासत और विश्वास बिहार के लिए 12 साल बेमिसाल – कुमार शैलेंद्रकटिहार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को समर्पित सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला अतिथि गृह में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य … Read more
- एनएच 31 पर बस और कार की भीषण टक्कर के बाद पलटी बस,35 यात्री लहूलुहान,12 की हालत नाजुककोढ़ा /कटिहार – शनिवार की सुबह तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी से दहल उठा। कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज के समीप एक अनियंत्रित यात्री बस और कार के … Read more
- मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक का औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देशकिशनगंज, प्रतिनिधि पूर्णिया विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों में चल रही यूजी सेमेस्टर-5 की परीक्षा के अंतर्गत शनिवार को मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के … Read more
- किशनगंज: दो दिनों के लिए बदला इग्नू परीक्षा केंद्र, परीक्षार्थी नोट करें नई व्यवस्थाकिशनगंज/ प्रतिनिधि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून-2026 सत्रांत परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र 86011, मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन बिहार … Read more
- ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक,एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायलबहादुरगंज /किशनगंज/निसार अहमद ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर नसीमगंज चौक के समीप गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जहाँ लोहागाड़ा की ओर से आ … Read more

























