राशिफल :13 मई 2021 का राशिफल .. जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

SHARE:

गुरुवार,13 मई 2021 का राशिफल

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष :भाग्य उदय की संभावना के बीच कोई नई नौकरी मिल सकती है। राजकार्य में बाधा आने की भी संभवना है।आप जिस व्यक्ति से मिलना चाहते हैं आज वो स्वयं मिल सकता है।

वृष :राजनैतिक संबंधों में मजबूती आएगी। धन निवेश से लाभ होगा। व्यापार विस्तार की संभावना है। आपमें से कुछ को आजीविका के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक समारोह में शामिल होगे।

मिथुन :साझेदारी से लाभ होगा। दूध के व्यापार से जुड़े व्यवसाइयों के लिए समय बेहतर स्थिति का निर्माण करेगा।नया वाहन क्रय करने की संभावना के बीच कार्य स्थल पर प्रशासनिक परेशानी आ सकती है। 

कर्क : मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन लालच नुकसान दे सकता है। इंटरव्यू में सफलता के बावजूद नियुक्ति पत्र मिलने में शंका है। सहकर्मियों से ताल मेल नहीं बैठेगा।

सिंह : आप के जिद्दी व्यवहार के कारण अधिकारियों की नाराजगी के चलते कार्य में अवरोध आ सकते हैं। वैवाहिक निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। दिल की सुनें या दिमाग की, इसी उलझन में घिरे रहेंगे।

कन्या : समय पर काम करने से आर्थिक लाभ होगा। अपने विचारों व प्लानिंग पर दृढ़ता से टिके रहें। धन की ज्यादा लालसा नुकसान का कारण बन सकती है। ध्यान रहे कल कभी नहीं आता, अत: आज का काम आज ही करें। थोडा समय धार्मिक क्रियाओं में भी दें।

तुला : व्यवसाय में मंदी के दौर के बीच धैर्य से काम लें। आजीविका के लिए यात्रा होगी। वाहन सुख मिलेगा। संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेगे।

वृश्चिक : आज आपके कार्यों की समाज में प्रशंसा होगी। विरोधी परास्त होंगे। अध्ययन में रूचि कम रहेगी। ध्यान रहें समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। जो मिला उसमे संतुष्ठ रहें।

धनु :दिन की शुरुआत में आलस रहेगा। जीवनसाथी और परिवार दोनों में से किस का साथ दें, इस स्थिति को लेकर अस्मंजस में रहेंगे। अपने इष्ट पर पूर्ण विश्वास रखे परिणाम अनुकूल होंगे। संत दर्शन संभव।

मकर : सोचे कार्य समय पर होने से आत्मविश्वास बढेगा। संतान की उन्नती से मन प्रफुलित होगा।मकान दूकान बदलने के योग हैं। आध्यत्म में मन लगेगा। विवाह में आ रही अड़चन दूर हो सकती है।

कुंभ : व्यवसाय में नए प्रस्ताव लाभदायक रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। प्रशासन से जुड़े लोग पदोन्नती पा सकते हैं। बच्चों की जरुरतों को पूरा करने में धन खर्च होगा।माता पिता से साथ समय व्यतीत होगा।

मीन : आज अचंभित करने वाली खबर मिल सकती है। उचित होगा समय रहते कोर्ट कचहरी के कार्य कर लें। धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। 






सबसे ज्यादा पड़ गई