न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज पुलिस ने 3 लोगो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

बहादुरगंज पुलिस ने समकालीन छापामारी अभियान चलाकर तीन अलग अलग कांडों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है ।


इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि बहादुरगंज थाना कांड संख्या 178/20 के तहत हत्या के मामले में एक नामजद आरोपी रुकसाना खातून पति नाजिर हुसैन डूबाडाँगी गाँव निवासी एवं

बहादुरगंज थाना कांड संख्या 02/20 के तहत मारपीट एव रंगदारी करने के आरोप में अंजर आलम पिता मुस्लिम अहमद बंगामा निवासी एव बहादुरगंज थाना कांड संख्या 283/20 के तहत दहेज उत्पीड़न एव पत्नी के साथ मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी मशकूर आलम पिता मुजीब खान कोइमारी गाँव निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


साथ ही साथ थानाध्यक्ष बहादुरगंज ने यह भी कहा कि थाना क्षेत्र अंतर्गत किसी भी अपराधी को नही बख्शा जाएगा।

Share this news

Leave a Comment