किशनगंज :ठाकुरगंज में अनुमंडल एवं अतिरिक्त बायपास की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

SHARE:

किशनगंज /ठाकुरगंज/प्रदीप शर्मा

बुधवार को ठाकुरगंज भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह की अगुवाई में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के शिष्टमंडल ने विभिन्न मांगो को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा ।मालूम हो की ठाकुरगंज को अनुमंडल बनाने एवं महानंदा नदी पर पुल निर्माण सहित ठाकुरगंज में ओवर ब्रिज, बाईपास निर्माण की
मांग उठती आ रही है, जिसे लेकर भाजपा के शिष्टमंडल ने प्रखंड एवं नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर पहले तो प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार को जिला पदाधिकारी एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा,

उसके बाद नगर पंचायत पहुंचकर कार्यपालक पदाधिकारी राजेश पासवान, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कृष्ण सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष ने बताया ठाकुरगंज का विकास तभी संभव हो सकता है जब ठाकुरगंज को एकत्रित बाईपास, नगर क्षेत्र अंतर्गत ओवर ब्रिज, एवं सबसे महत्वपूर्ण ठाकुरगंज को अनुमंडल बनाया जाय।


इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, वार्ड पार्षद व भाजपा नेता अमित सिन्हा, भाजपा नगर प्रभारी पूर्व मुख्य पार्षद प्रमोद चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री बिजली प्रसाद सिंह, सनी झा, मनमोहन शाह, विकास शुक्ला, गोपेश यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!