पटना /प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान के कारगिल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में 422 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गांधी मैदान से साइंस कॉलेज भाया पी०एम०सी०एच० डबल डेकर फ्लाईओवर का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास किया और भूमि पूजन कर कार्यारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिलान्यास के साथ कार्य प्रारंभ होने से हमलोगों को काफी खुशी हुई है। हमसे पहले के वक्ताओं ने सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी दे दी है। हमने साइंस कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई की है। इस इलाके से हमारा छात्र जीवन से ही संबंध रहा है। और पूरे जीवन भर हमारा लगाव रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में हमलोगों के सरकार में आने के बाद से लोगों को काफी सुविधायें दी गयी हैं। आवागमन में काफी सुविधा हुई है, कई प्रकार के निर्माण कार्य हुए हैं और लोगों का व्यापार बढ़ा है। अशोक राजपथ पर भीड़ को देखते हुये फ्लाईओवर का निर्माण जरूरी था। उन्होंने कहा कि पी०एम०सी०एच० को देश का सबसे बड़ा अस्पताल बनाया जा रहा है। पी०एम०सी०एच० की क्षमता 5400 बेड की होगी। इसको लेकर कार्य प्रारंभ हो गया है। डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण से पी०एम०सी०एच० आने वालों को काफी सहूलियत होगी। इस इलाके में कई कॉलेज हैं, वहां पढ़ने वाले छात्रों को भी काफी सहूलियत होगी। अशोक राजपथ पर सड़क का चौड़ीकरण संभव नहीं था, क्योंकि जगह कम है इसलिये डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कराने की योजना बनी।
सीएम ने कहा यह डबल डेकर फ्लाईओवर तीन सालों में बनकर तैयार हो जायेगा। पटना में कई फ्लाईओवर और आर०ओ०बी० का निर्माण कराया गया है। 15 आर०ओ०बी० बनकर तैयार हो गये हैं और 5 का निर्माण कार्य जारी है। पहले कंकड़बाग और दानापुर जाने में काफी परेशानी होती थी।
सीएम ने कहा फ्लाईओवर के निर्माण होने से अब लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत हुयी है। उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध करते हुए कहा कि वर्ष 2005 से पहले के बिहार की स्थिति और आज की स्थिति के बारे में लोगों को बतायें। पटना का पुराना हाल और आज का हाल देख लीजिये, आपको फर्क समझ में आ जायेगा। सोशल मीडिया पर भी लोगों को इसकी जानकारी दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों को खुदाबख्श लाइब्रेरी से काफी लगाव है। हमने कह दिया है कि खुदाबख्श लाइब्रेरी के भवन से किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं होगी, इसके काम में कोई बाधा नहीं होनी चाहिये।
उन्होने कहा खुदाबख्श लाइब्रेरी में 2006 के बाद हम कई बार गये हैं। पहले कितने मुख्यमंत्री वहां गये थे? उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी की सरकार में जब केंद्र में मंत्री थे तो बख्तियारपुर 4 लेन सड़क का निर्माण कराया था। केन्द्र सरकार के सहयोग से बिहार में कई सड़कों, पुल-पुलियों को निर्माण कराया जा रहा है। राज्य सरकार भी अपनी तरफ से और सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण कार्य में लगी है। हमलोगों का लक्ष्य है कि राज्य के किसी कोने से भी पटना आने में 5 घंटे से ज्यादा का वक्त नहीं लगे। हमलोगों का लक्ष्य सिर्फ निर्माण कराना ही नहीं है बल्कि उसका मेंटेनेंस कराना भी है। सरकारी भवनों, सड़क एवं पुल-पुलियों का मेंटेनेंस विभाग के द्वारा ही कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। विभाग के द्वारा मेंटेनेंस होने से काम जल्दी होगा। साथ ही विभाग में और अतिरिक्त भर्ती होने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग से जब भी हम कहीं जाते हैं और अगर कहीं कोई गड़बड़ी दिखती है तो रास्ते से सीधे अधिकारियों को फोन कर निर्देश देते हैं। जब हम श्रद्धेय अटल जी की सरकार में रेल मंत्री थे तो देखा कि रेलवे में पुलों की देख-रेख को लेकर एक अलग विंग है। हमने निर्देश दिया है कि रेलवे की तरह ही बिहार में भी पुल-पुलियों की देखभाल करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधाएं एवं राज्य के विकास के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। सबको आवागमन में सहूलियत हो, पढ़ाई लिखाई में सुविधा हो, रोजगार के अवसर मिले, इसको लेकर हमारी सरकार संकल्पित है। बिहार तेजी से विकसित होगा तो देश की तरक्की में अपना योगदान और बेहतर तरीके से दे सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से पूरी दुनिया को नुकसान हुआ है। इससे हमारा देश और बिहार भी प्रभावित हुआ है। कोरोना का खतरा अभी भी बरकरार है, इससे सभी को सचेत रहना है। मास्क पहनना सभी के लिये जरूरी है। एक-दूसरे से दूरी बनाकर रहें और हाथ की सफाई करते रहें, बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलें। शिलान्यास कार्यक्रम के पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित पी०एम०सी०एच० के मल्टी लेवल पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने जे०पी० गंगा पथ से पी०एम०सी०एच० को जोड़े जाने वाले मार्ग का भी स्थल निरीक्षण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अमृतलाल मीणा ने पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।कार्यक्रम के दौरान इस योजना से संबंधित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन,पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अमृतलाल मीणा ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर विधायक श्री अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद श्री नीरज कुमार, पटना नगर निगम की मेयर श्रीमती सीता साहू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री संजय कुमार सिंह, अभियंता प्रमुख श्री हनुमान प्रसाद चौधरी, अभियंता प्रमुख श्री नीरज सक्सेना सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, अभियंतागण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- भारतीय जूडो खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सफलता पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाईपटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय जूडो खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने महिला 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली अस्मिता … Read more
- हमें भाषाई व संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे से बाहर जाने पर मजबूर न किया जाए: डॉ सुरेन्द्र जैननई दिल्ली:विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव डॉ सुरेंद्र जैन ने आज संसद भवन परिसर में विपक्षी सांसदों द्वारा संत वेश धारण कर किए गए भोंडे प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने … Read more
- धनपुरा संकुल में एफएलएन प्रशिक्षण आयोजित, 41 प्रधानाध्यापकों को बेसलाइन टेस्ट की दी गई जानकारीकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम संकुल संसाधन केंद्र धनपुरा में एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षिका शमीमा प्रवीन ने कक्षा चार से आठ तक के बच्चों का बेसलाइन टेस्ट लेने,बच्चों के भाषा … Read more
- जिला पदाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया औचक निरीक्षणसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और शत-प्रतिशत … Read more
- सुनसरी हिंसा के विरोध में विराटनगर उबला: हिन्दू संगठनों का शक्ति प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांगसांसद पुरुषोत्तम यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात रिपोर्ट:अरुण कुमार नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज में धार्मिक यात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में शुक्रवार को कोशी प्रदेश की औद्योगिक राजधानी … Read more
- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई,101 ग्राम स्मैक के साथ मास्टरमाइंड समेत चार तस्कर गिरफ्तार,भेजा गया जेलबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल चार तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के पास … Read more
- भूखमरी के कगार पर पंचायत रोजगार सेवक,पांच माह से पंचायत रोजगार सेवक को नहीं मिला वेतनमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक को पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर सभी पंचायत रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर चल रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए पंचायत रोजगार सेवक … Read more
- जीविका सहकारी समिति की पंचम आमसभा संपन्नसमेली/कटिहार – जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड चांदपुर में वित्तीय वर्ष 2025-26 की पंचम आमसभा आयोजित किया गया । आमसभा में समिति की वार्षिक प्रगति,आय-व्यय का लेखा-जोखा, वित्तीय प्रतिवेदन, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन … Read more
- अंचल कार्यालय मनसाही के राजस्व कर्मचारी का हुआ स्थानांतरण, दी गई भावभीनी विदाईमनसाही/कटिहार – अंचल कार्यालय मनसाही में कार्यरत राजस्व कर्मचारी अमरजीत कुमार, चंद्रमा सिंह एवं कृष्णानंद बिन्द का स्थानांतरण बिहार सरकार के द्वारा किया गया। इस मौके पर अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने सभी कर्मी को फूलों … Read more
- सर्पदंश के शिकार महिला की इलाज के दौरान मौतफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मघेली पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-चार चातर गांव में एक 45 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया।सर्पदंश की शिकार महिला का इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक … Read more
- भावुक माहौल में शिक्षिका ऊषा कुमारी जायसवाल को दी गई विदाईफूल-माला, बुके व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, बोलीं- जरूरत पड़ने पर विद्यालय के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध बरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय गुरुबाजार में शुक्रवार को विद्यालय की शिक्षिका ऊषा … Read more
- सेवा भारत की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित,सैकड़ों लोग हुए लाभान्वितमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के पंचायत भवन परिसर अवस्थित लोहिया भवन में एक दिवसीय सेवा भारत संस्था कटिहार की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वाश्रयी महिला सेवा संघ बिहार … Read more
- मक्का क्रय-विक्रय एवं वैज्ञानिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला सह – प्रशिक्षण का आयोजनकृषकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, भंडारण, विपणन एवं निर्यात संबंधी दी गई विस्तृत जानकारी कटिहार – कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा कटिहार के तत्वाधान में संयुक्त कृषि भवन के सभागार में मक्का क्रय एवं विक्रय विषयक … Read more
- सीमांचल की रेल परियोजनाओं को लेकर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मुलाकात, कई अहम मांगें उठाईंअररिया/बिपुल विश्वास सीमांचल में रेल विकास को नई गति देने के उद्देश्य से अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात कर अररिया संसदीय क्षेत्र एवं सीमांचल की … Read more
- युवाचार्य वर्धापना समारोह आयोजित,आचार्य श्री ने दिया संघ को अनमोल रत्न-मुनि प्रशांतकटिहार – आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री प्रशांत कुमार जी मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में युवाचार्य वर्धापना समारोह आयोजित हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रशांत कुमारजी ने कहा – कुम्हार … Read more
- ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत नगर निगम का विशेष अभियानबाटा चौक से गुरुद्वारा तक हुई कार्रवाई1,700 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम – 2026 के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बाटा चौक … Read more
- मनिहारी स्टेशन के उन्नयन कार्य की धीमी रफ्तार पर डीआरएम नाराज,अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देशमनिहारी /कटिहार – कटिहार रेल मंडल के मंडल के डीआरएम किरेन्द्र नरह ने शुक्रवार को मनिहारी रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर चल रहे विकास एवं उन्नयन कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के … Read more



























