कोविड टीकाकरण : जिले में 26 प्रतिशत लोगों को लगाया जा चुका है कोविड का टीका
गुरुवार को जारी अभियान में लगाए गए 4000 से अधिक डोज
किशनगंज /प्रतिनिधि
वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जिले में लगातार टीकाकरण का महाअभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को स्थाई टीकाकरण केंद्र एवम् टीका एक्सप्रेस के माध्यम से लगभग 3500 डोज लगाए गए। वहीं गुरुवार को खबर लिखे जाने तक जिले में 163 टीकाकरण साइट के माध्यम से लगभग 4000 से अधिक डोज लगाए गए। कुल टीकाकरण आंकड़ों की बात की जाय तो जिले में टीकाकरण अभियान के आरंभ से अबतक लगभग 3 लाख 32 हजार से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं। जिसमें लगभग 2 लाख 88 हजार लोगों को प्रथम तथा लगभग 44 हजार लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। जिले में हर वर्ग के लोग अब निर्भीक होकर टीका लगवा रहे हैं।
लक्ष्य के विरुद्ध 26 प्रतिशत टीकाकरण –
जिले में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। इसको लेकर तमाम प्रयास किये जा रहे हैं । सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिले में 10 लाख 99 हजार लोगों का टीकाकरण किया जाना है। टीकाकरण लक्ष्य के अनुरूप लगभग 3 लाख 32 हजार डोज लगाया जा चुका है। जिसमें प्रथम डोज लेने वालों की संख्या 2 लाख 88 हजार तथा दूसरा डोज लेने वाले की संख्या लगभग 44 हजार है। सिविल सर्जन ने कहा कि दूसरे डोज के लिए बचे हुए हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंटलाइन वर्कर को चिह्नित कर वैक्सीनेट किया जा रहा है।
महामारी अभी गयी नहीं : सिविल सर्जन
जिलें में कोरोना संक्रमण पर लगाम तो लगी है, लेकिन अभी भी इक्के-दुक्के मामले मिल रहे हैं। कुछ यही हाल सक्रिय केसों का भी है। जिले में अभी भी कुछ सक्रिय केसे मौजूद हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर जारी टीकाकरण अभियान महामारी की रोकथाम को लेकर असरदार साबित हो रही है| कोविड- 19 की दूसरी लहर अभी भी पूरी तरह पर समाप्त नहीं हुई हैं। टीकाकरण के साथ जिले में कोरोना मामलों की पहचान के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों सहित कैम्प लगाकर आरटीपीसीआर के माध्यम से नये मामलों की खोज जारी है। ताकि संभावित कोरोना की तीसरी लहर को टाला जा सके।
सिविल सर्जन ने कहा कोरोना कि दूसरी लहर अभी समाप्त नहीं हुई है।
जिले में कुछ न कुछ नये मामले कुछ अंतराल पर ही सही लेकिन मिल ही रहे हैं। जो काफी गंभीर है। इस प्रकार नये कोविड- 19 संक्रमण के नये मामलों का मिलना चिंता का विषय होने के साथ इस बात की ओर भी इशारा करता है कि अभी भी हमारे आस-पास कोविड- 19 संक्रमण फैलाने वाले वायरस मौजूद हैं। है। जिसका एक मात्र कारण लोगों द्वारा कोविड अनुरूप व्यवहारों के पालन करने में बरती की गई लापरवाही साबित हो सकती है। वर्तमान समय में जब कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर काफी हद काबू पा लिया गया है। ऐसे में लोगों द्वारा बरती गयी लापरवाही सही नहीं है, क्योंकि महामारी अभी गयी नहीं है। आपकी स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा आपके द्वारा कोविड अनुरूप व्यवहारों के अपनाये जाने पर ही निर्भर है। इसलिए मास्क लगायें, दो गज के दूरी का पालन करें और हाथों को बार बार धोते रहें।
ऐसे रोकें संक्रमण का प्रसार :
- एक साथ 2 मास्क का करें प्रयोग
- आंतरिक स्थानों पर वायु संचार करें सुनिश्चित
- एक दूसरे से एक निश्चित दूरी बनायें रखने का हरसंभव करें प्रयास
- साबुन एवं हैंड सैनिटाइजर से नियमित करें हाथ साफ़
- कोविड मरीजों को अलग कमरे में रखें
- सतहों को नियमित रूप से कीटाणुनाशकों से नियमित रूप से साफ़ करें
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज:218.60 लीटर शराब किया गया जप्त,दो गिरफ्तारसंवाददाता/किशनगंज उत्पाद टीम ने बुधवार की रात्रि को रामपुर चेक पोस्ट से एक पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा 218.60 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है।शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया … Read more
- टेढ़ागाछ के विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2026 शुरू, कुंवाड़ी विद्यालय में 303 परीक्षार्थी शामिल।विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में गुरुवार से वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण वातावरण में शुरू हो गई। हालांकि इस बार छात्र छात्राओं को प्रश्न पत्र की कॉपी नहीं दी गई … Read more
- किशनगंज:अपहृता को पुलिस ने सकुशल किया बरामदपौआखाली/रणविजय जियापोखर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण के एक मामले में कांड संख्या 11/26 की अपहृता काल्पनिक नाम रेखा कुमारी, थाना जियापोखर को किशनगंज बस पड़ाव से सकुशल बरामद कर लिया है. गुप्त … Read more
- पुलिस सभागार में एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की क्राइम मीटिंगपर्व त्योहार को लेकर सतर्कता बरते जाने का दिया निर्देशकिशनगंज /प्रतिनिधि पुलिस सभागार परिसर में गुरुवार को को एसपी संतोष कुमार ने थानाध्यक्षों के साथ क्राइम बैठक आयोजित की। बैठक करीब डेढ़ बजे शुरू हुई जो देर शाम तक चली।एसपी श्री कुमार ने पुलिस … Read more
- राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण का दिया गया प्रशिक्षणप्राणपुर/कटिहार – बिहार सरकार एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बीएसडीएमए के तत्वाधान में प्रखंड मुख्यालय के प्राणपुर सभागार में भूकंपरोधी भवन निर्माण हेतु10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस मौके … Read more
- संघर्ष से शिखर तक:फलका के लाल सन्नी राज सन्नी का आईएएस बनने पर भव्य अभिनंदनफलका /कटिहार – फलका प्रखंड के हथवाड़ा पंचायत स्थित फुलडोभी गांव के साधारण किसान कन्हैया सिंह के पुत्र सन्नी राज सन्नी ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में अपने प्रथम प्रयास में ही 526 वां … Read more
- कटिहार:प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय का बीईओ ने किया औचक निरीक्षणस्टूडेंट की उपस्थिति कम रहने पर बिफरे बीईओ आजमनगर /कटिहार – स्थानीय बाजार के निकट स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद मुमताज आलम ने की। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की … Read more
- मुर्गा फॉर्म से उठने वाली दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे -77 की जामफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के बरेटा कोशकीपुर टोला गांव समीप मुर्गी फॉर्म से उठने वाली दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर करीब एक घंटे के लिए स्टेट हाइवे-77 पर अगजनी कर सड़क … Read more
- प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के छात्र – छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन का हुआ शुभारंभमनसाही/कटिहार – प्रखंड के क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय छोटी बथना मूसहरी टोला एवं प्राथमिक विद्यालय बीच चित्तौड़िया सहित विभिन्न विद्यालय में अध्यनरत छात्र – छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन का शुभारंभ हुआ। प्राथमिक … Read more
- काशलता शिव मंदिर में श्री श्री 108 अष्टयाम का आयोजन, 48 घंटे का अखंड संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल।किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झुनकी मुसहरा पंचायत स्थित काशलता शिव मंदिर परिसर में श्री श्री 108 अष्टयाम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 48 घंटे के अखंड … Read more
- आग लगने से एक दर्जन घर जलकर राख,लाखो का हुआ नुकसानमनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के वार्ड संख्या चार रेलवे मैदान के निकट गुरूवार की अहले सुबह आग लगने से ग्यारह परिवार के घर जल गये। आग लगने की कारणों का … Read more
- दूध से लदी बोलोरो पिकअप और बाइक में हुई टक्कर,बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायलफलका /कटिहार – थाना क्षेत्र में कुरसेला से फारबिसगंज जाने वाली स्टेट हाईवे 77 पर तेज रफ्तार से आ रही लगभग सुबह 11 बजे गुरुवार को कुरसेला की ओर से आ रही दूध से लदी … Read more
- मनिहारी में 23 मार्च से भागवत कथा का आयोजन ,बहेगी भक्ति धारामनिहारी /कटिहार – नगर क्षेत्र स्थित हाई स्कूल मैदान में 23 मार्च से 30 मार्च तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारी जोर-शोर से की जा … Read more
- बिहार में कानून का राज स्थापित है-उपमुख्यमंत्रीप्राणपुर/कटिहार-एनडीए की राज्य सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के सर्वांगीण विकास को लेकर कृतसंकल्प है।सरकार चुनाव में किये गये वादों को पूरा करने में विश्वास रखती है।राज्य में कानून का राज्य स्थापित … Read more
- किशनगंज जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी रोकने हेतु धावा दल गठितकालाबाजारी करने वाले पर होगी कठोर कार्रवाई किशनगंज/प्रतिनिधि वर्तमान में घरेलू ईंधन संकट को लेकर फैल रही विभिन्न भ्रामक सूचनाओं के संदर्भ में पेट्रोलियम एजेंसियों द्वारा स्पष्ट किया गया है कि राज्य सहित किशनगंज जिले … Read more
- सेप्टिक टैंक में गिरने से युवक की मौत,दो सफाईकर्मी बाल-बाल बचेबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के पूर्वी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित हाशिमपुर सीज टोला में गुरुवार को सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान एक 35 वर्षीय युवक की दम घुटने से … Read more
- शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली एवं सड़कों के विकास में बिहार अग्रणी: सीएम नीतीश कुमारजाति,धर्म और लिंग का भेदभाव किये बना कराया गया समावेशी विकास–सीएम समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा बड़झल्ला नितीश कुमार ने गिनाया बिहार सरकार के काम तो पिछली सरकारों पर कसा तंज कटिहार … Read more
- किशनगंज:22 लीटर विदेशी शराब के साथ दम्पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अग्रतर कार्यवाही जारीबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत दारुल उलूम चौक के समीप विभिन्न ब्रांड की 22 लीटर विदेशी शराब के साथ बहादुरगंज थाना की पुलिस ने एक पति पत्नी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त किया है। गिरफ्तार पति -पत्नी … Read more
- सीएम नीतीश कुमार ने अररिया को दी 546 करोड़ की योजनाओं की सौगातसमृद्धि यात्रा में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार • 68 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास • फारबिसगंज में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा अररिया / प्रतिनिधि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान … Read more
- मिट्टी की कमी से आवास निर्माण व ईंट भट्टों का काम प्रभावितबरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में मिट्टी नहीं मिलने से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, ट्रैक्टर चालकों और ईंट भट्टा संचालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मिट्टी की किल्लत के कारण कई स्थानों … Read more
- कटिहार:सीएम नीतीश के आगमन को लेकर उत्साह,सौगात मिलने की उम्मीदकरेंगे योजनाओं की समीक्षा और जनसंवादतीनगछिया बाजार समिति और प्राणपुर के बडझल्ला में लोकार्पण के साथ करेंगे संवाद कटिहार– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा को लेकर आज 12 मार्च को प्रखंड अंतर्गत बड़झल्ला पंचायत … Read more
- अग्नि प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का हुआ वितरणअमदाबाद /कटिहार -अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित बीच टोला में बीते 2 मार्च को रोजा की इफ्तारी की तैयारी के दौरान लगी आग में सभी प्रभावित परिवारों के बीच बुधवार को अंचलाधिकारी … Read more
- रौतारा में पशु तस्करी का भंडाफोड़,17 मवेशियों के साथ तस्कर गिरफ्तारकोढ़ा /कटिहार – जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार किया है। रौतारा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक मिनी ट्रक को जब्त किया है। जिसमें … Read more





























