न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

फारबिसगंज में पुलिस की बड़ी कारवाई,स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

संवाददाता: बिपुल विश्वास

फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से 102 ग्राम स्मैक बरामद करने के साथ ही मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार दोनों युवक अररिया जिले के सिमराहा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

इस संबंध में फारबिसगंज के डीएसपी राजकिशोर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 102 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

इसके अलावा उनके पास से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। स्मैक की बरामदगी के बाद पुलिस नशे के कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Share this news

Leave a Comment