जीविका दीदी ने बुक कीपर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात करवाने का लगाया आरोप,जांच में जुटी पुलिस

किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज में जीविका दीदी के साथ दुष्कर्म और गर्भपात करवाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। टाउन थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने जीविका में कार्यरत बुक कीपर के खिलाफ महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मंगलवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी व्यक्ति समीर कुमार बैठा के … Read more

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, स्वच्छ भारत मिशन/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से संबंधित कार्यों की हुई समीक्षा

किशनगंज /प्रतिनिधि बुधवार को DRDA स्थित कनकई सभागार में उपविकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता की अध्यक्षता में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, LSBA एवं सभी पंचायत सचिवों के साथ स्वच्छ भारत मिशन/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से संबंधित कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई जिसमें सभी ग्राम पंचायतों में ठोस तरल … Read more

गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है- जिला पदाधिकारी

30+ आयु वर्ग की स्क्रीनिंग के लिए आशाओं को प्रशिक्षण, 13वें बैच का समापन गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की पहचान और रोकथाम के लिए जिले में आशा कार्यकर्ताओं को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शुक्रवार को 13वें बैच का सफल समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी … Read more

एशियाई आपदा तैयारी केन्द्र के कार्यकारी निदेशक बने किशनगंज के असलम परवेज,पूर्व विधायक मुजाहिद आलम सहित अन्य लोगों ने दी बधाई

किशनगंज /प्रतिनिधि  किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड निवासी असलम परवेज को एशियाई आपदा तैयारी केन्द्र का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है ।जिसके बाद परिजनों सहित शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।मालूम हो कि श्री परवेज कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बुढ़ीमारी के मूल निवासी है।जो कि शहर के लाइन मुहल्ले में रहते है।  असलम परवेज बेंगकाक स्थित Asian … Read more

स्वामी विवेकानंद ज्ञान ज्योति यात्रा पर निकले राघा गोविंद का किशनगंज पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

लगभग 15 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके है राधा गोविंद किशनगंज/प्रतिनिधि स्वामी विवेकानंद के संदेशों को जन जन पहुंचाने , युवाओं को जागरूक करने एवं पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य उद्देश्य से भारत भ्रमण पर निकले राघा गोविंद का किशनगंज पहुंचने पर राष्ट्रवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ।मालूम हो कि राधा गोविंद … Read more

सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैंकों ,वित्तीय प्रतिष्ठानों की हुई जांच, दिए गए जरूरी निर्देश

किशनगंज/प्रतिनिधि सीमावर्ती किशनगंज जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्कता बरत रही है।पुलिस अधीक्षक के सागर कुमार के निर्देश पर रात्रि ग़स्ती,वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।वही  जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंक, अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। सोमवार व मंगलवार को जांच अभियान चलाया … Read more

किशनगंज :नवीन पुलिस केंद्र में पीपिंग शिरोमणि का हुआ आयोजन

किशनगंज/प्रतिनिधि नवीन पुलिस केंद्र में मंगलवार को पीपिंग शिरोमणि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी सागर कुमार भी मौजूद थे।जिसमें एसपी श्री कुमार से पीटीसी से प्रोन्नत होकर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक बने पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हे भविष्य की जिम्मेवारियों का कर्मठता और निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए … Read more

कंस्ट्रक्सन कंपनी से रंगदारी मांगने के मामले में एक कथित पत्रकार को किया गया गिरफ्तार

किशनगंज /प्रतिनिधि कंस्ट्रक्सन कंपनी से रंगदारी मांगने के आरोप में त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस ने एक कथित पत्रकार को गिरफ्तार किया है। एसपी सागर कुमार द्वारा गठित टीम ने तथाकथित पत्रकार को कोचाधामन के महादेवदिघी से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के ब्लूआजागीर का रहने वाला है। किशनगंज पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति … Read more

मवेशी व्यवसाई से 6 लाख 50 हजार की लूट, जांच में जुटी पुलिस

पोठिया /किशनगंज किशनगंज जिले के पोठिया में मंगलवार संध्या पोठिया थाना क्षेत्र के रामगंज-डांगीपोखर मुख्यमार्ग पर पानबाड़ा गांव के समीप बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े मवेशी व्यापारी से करीब 6 लाख 50 हजार रुपये की लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। दो बाईक पर सवार चार की संख्या में आए बदमाशों ने … Read more

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एंव जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित

किशनगंज/प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एंव जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित की गई।समीक्षा बैठक में ज़िले में स्थित बैंकों के साख जमा अनुपात, वार्षिक साख योजना, एमएसएम ई, कृषि खंड, प्राथमिक क्षेत्र में किए गए कार्य, कृषि संबंध क्षेत्र में ऋण … Read more