पर्व-त्योहारों पर नगर निगम क्षेत्र को बनाये स्वच्छ,मेयर ने सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया सख्त निर्देश

कटिहार – मेयर उषा देवी अग्रवाल ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 02 और 06 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, साफ-सफाई व्यवस्था, जल निकासी एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। पर्व-त्योहारों के मद्देनजर नगर निगम क्षेत्र के वार्डों को स्वच्छ, सुन्दर और साफ-सुथरा बनाये रखने को … Read more

शिवमंदिर घासीटोला में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ हरिनाम संकीर्तन

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के घासीटोला में ऐतिहासिक शिव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर स्थानीय ग्रामीण एवं कमेटी व जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय प्रशासन के पहल से 1051 कन्याओं के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकालकर 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से 48 घंटे का … Read more

डीआरएम कप में दो मुकाबला का हुआ आयोजन, दर्शकों की उमड़ी भीड़

कटिहार – रेलवे मैदान में पहला मुकाबला मेकेनिकल बनाम इलेक्ट्रिक के बीच खेला गया जिसमें टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय इलेक्ट्रिक टीम ने लिया। वहीं निर्धारित 20 ओवर में मेकेनिकल ने 125 रन बनाकर 126 का टारगेट इलेक्ट्रिक को दिया। जवाब में उतरी इलेक्ट्रिक टीम ने 20 वे ओवर में 6 विकेट गंवाकर … Read more

राधा कृष्ण ठाकुर बारी में प्रतिमा की गई विराजमान, भक्तिमय हुआ माहौल

सालमारी /कटिहार – सालमारी राधाकृष्णा ठाकुरबाड़ी में गुरुवार को विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमाओ का विधि विधान पूर्वक प्राण प्रतिष्ठा कर ठाकुरवाड़ी मंदिर में विराजमान की गई। इस अवसर पर हवन पूजन कर देवी – देवताओं की प्रतिमाओं में सर्वप्रथम प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया गया। वह इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया … Read more

कटिहार:गोरखनाथ धाम में राजकीय महोत्सव का आयोजन कराने की मांग                                 

सालमारी/ कटिहार – पुर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के निदेशक उदयन मिश्रा को पत्र लिख कर बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर लगने वाला मेला के अवसर पर राजकीय महोत्सव की स्वीकृति देने की मांग करते हुए कहा है की गोरखनाथ धाम भगवान शिव का प्राचीन मंदिर … Read more

उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनीचक के शिक्षिका पति का निधन,पसरा मातम

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनीचक के शिक्षिका के पति सरोज कुमार पासवान (48) का निधन इलाज के दरमियान कटिहार मेडिकल कॉलेज कटिहार में हो गया। उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल कॉलेज कटिहार से उनके निवास स्थान मरंगी पंचायत के मरंगी गांव लाया गया। जहां पर कांग्रेस,बीजेपी,राजद,जदयू सहित अन्य … Read more

अंतिम संस्कार को जा रहा ट्रैक्टर पलटा,18 घायल

सामान की बर्बादी व 18 घायल कदवा/कटिहार – थाना क्षेत्र के चपरघट-झौआ मुख्य सड़क पर सुरेश चौक के पास ट्रेक्टर पलटने से डेढ दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार कदवा पंचायत के दोखड़ा गांव निवासी बुधन केवट के शव का अंतिम संस्कार करने लगभग 30 लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर … Read more

संदेहास्पद स्थिति में आदिवासी युवक की मौत,जांच में जुटी पुलिस

डंडखोरा/कटिहार – थाना क्षेत्र के डंडखोरा पंचायत के इटवा घाट के पास घोघरा जाने वाली पक्की सड़क पर दिन के 11 बजे के लगभग एक आदिवासी युवक की शव मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि कि दुर्घटना को लेकर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है। स्थानीय लोगों की सूचना पर डंडखोरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव … Read more

मेनू के अनुसार नहीं दे रहे हैं एनजीओ संचालक खाना

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के 48 प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में से केवल एक प्राथमिक विद्यालय चिकनी टोला छोड़कर 47 विद्यालय में एमडीएम के तहत मिलने वाला खाना एनजीओ संचालक संजय कुमार के द्वारा दिया जाता हैं। आये दिन विद्यालय के छात्र – छात्राओं के परिजनों एवं शिक्षकों द्वारा हमेशा से ही शिकायत मिलते रहते … Read more

बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने विक्षिप्त महिला को पीटा,पुलिस ने बचाई जान

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के हफलागंज चौक के फोरलेन सड़क पर गुरुवार के अहले सुबह बच्चा चोरी के आरोप में एक महिला की भीड़ तंत्र ने पिटाई कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मनसाही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को भीड़ से बचाते हुए पुलिस गाड़ी से ही थाने ले गई। … Read more