किशनगंज में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, जेसीबी जब्त, मामला दर्ज

संवाददाता/किशनगंज किशनगंज में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सुखानी थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर भेलागुड़ी क्षेत्र से अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन जब्त की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की, जिसमें एक मामला भी दर्ज किया गया है। सुखानी थाना अध्यक्ष मन्नू कुमारी … Read more

कोचाधामन में विवाहिता की मौत,परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

संवाददाता/किशनगंज किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । परिजनों ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान जीनत जबी के रूप में … Read more

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व एपीएफ नेपाल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा व समन्वय को लेकर अहम निर्णय

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन, “ई” समवाय माफिटोला में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक एवं जॉइंट पेट्रोलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उप कमांडेंट सुस्वपन कुंडु ने की। इस दौरान एसएसबी … Read more

8 वर्षों से ध्वस्त सड़क से जूझ रहे ग्रामीण, देवरी खास–रहमतपुर मार्ग पर आरसीसी पुल निर्माण की मांग तेज

किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के देवरी खास से रहमतपुर जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। वर्ष 2017 में आई विनाशकारी बाढ़ ने सुहिया शिव मंदिर चौक के समीप इस सड़क को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। सड़क के बीचो-बीच लगभग 80 … Read more

बंगाल विधान सभा चुनाव को लेकर बिहार बंगाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा,वाहनों की सघन जांच

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए किशनगंज जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट’ मोड पर है। चुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों की आवाजाही रोकने के लिए बिहार-बंगाल की सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।जिले में दस मिरर चेकपोस्ट बनाए गए है।जिला प्रशासन … Read more

बंगाल मतदान को लेकर किशनगंज में बढ़ी हलचल, स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

पश्चिम बंगाल में कल होने वाले मतदान को लेकर सीमावर्ती किशनगंज जिले में गहमागहमी बढ़ गई है।बुधवार को किशनगंज स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई ।जिसके बाद रेल पुलिस के द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया और सघन तलाशी अभियान चलाया गया।बताते चले कि किशनगंज जिले से सटे बंगाल के चाकुलिया,चोपड़ा,इस्लामपुर,ग्वालपोखर, … Read more

उत्पाद विभाग और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई, भारी मात्रा में कोरेक्स के साथ दो गिरफ्तार

राहुल कुमार/किशनगंज सीमावर्ती इलाकों में नशाखोरी और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में किशनगंज उत्पाद विभाग और एसएसबी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ठाकुरगंज प्रखंड के नवदुबा क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप (कोरेक्स) बरामद किया गया है। जानकारी के … Read more

बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर गरमाई राजनीति,जेडीयू नेता हसीबुर रहमान ने विधायक गोपाल अग्रवाल का किया समर्थन

संवाददाता:प्रदीप कुमार शर्मा सीमावर्ती किशनगंज जिले में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा तुल पकड़ चुका है ।घुसपैठ को लेकर जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल अग्रवाल लगातार हमला वर है ।उनके द्वारा इस मुद्दे को उठाने के बाद एक तरफ जनता दल यूनाइटेड से जुड़े सुरजापुरी समुदाय के नेता जहां विधायक का समर्थन कर रहे हैं। … Read more

जनप्रतिनिधि ने उड़ाई कानून की धज्जियां: किशनगंज में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

किशनगंज/अब्दुल करीम  किशनगंज जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल एक विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग करते नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने … Read more

उर्वरक के संतुलित उपयोग पर जागरूकता अभियान, किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

किशनगंज/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में मंगलवार को उर्वरक के संतुलित उपयोग को लेकर एक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और उर्वरकों के सही व संतुलित प्रयोग के प्रति जागरूक करना था, ताकि उत्पादन बढ़ाने के … Read more