किशनगंज :जिले के सातों प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रविवार को किशनगंज जिला के सातों प्रखंड के 20 ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. सदर प्रखंड के महीनगाँव, दौला, बहादुरगंज प्रखंड के चंदवार, मोहम्मदनगर दिघलबैंक के सतकौआ, टेढ़ागाछ के बैगना, चिलहनिया, कोचाधामन प्रखंड के सौंथा, पोठिया के नौकट्टा, रायपुर, ठाकुरगंज प्रखंड के भोलमारा, पटेशवरी, रसिया में महिला संवाद आयोजित किया गया. … Read more

किशनगंज :चेस क्रॉप्स शतरंज में अयांश, विवान, अनाया और आरब बने चैंपियन,लोगो ने दी बधाई

किशनगंज /प्रतिनिधि जिला शतरंज संघ एवं इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी द्वारा रविवार को गट्टानी कॉम्प्लेक्स, तेघड़िया में एकदिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अकादमी के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें विभिन्न वर्गों में अयांश रंजन, विवान दे, अनाया अग्रवाल एवं आरब अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने … Read more

KishanganjNews: जेडीयू को लगा बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने पार्टी से दिया इस्तीफा

समर्थकों ने सीएम नीतीश कुमार मुर्दाबाद का लगाया नारा किशनगंज/राजेश दुबे सीमांचल में जनता दल यूनाइटेड को बड़ा झटका लगा है ।मालूम हो कि किशनगंज के जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ जेडयू से नाता तोड़ लिया है। शहर के इंसान स्कूल रोड स्थित जनता दल यूनाइटेड जिला … Read more

महिला के गले से सोने का चैन छीनकर बदमाश हुए फरार,जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता /किशनगंज शहर के वीर कुंवर सिंह बस स्टैंड के पास शनिवार को  बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का चैन छीन लिया। पीड़ित महिला, जहानारा बेगम, जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं, अपने पति मोहम्मद मुख्तार आलम के साथ अपने घर रासाखुआ लौट रही थीं।घटना उस समय घटी जब जहानारा अपने पति के … Read more

शादी का प्रलोभन देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म,जांच में जुटी पुलिस

किशनगंज/प्रतिनिधि युवक के द्वारा एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। युवती के बयान पर शुक्रवार की शाम को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी युवक रिश्ते में युवती की बहन का देवर है। रिश्ते में होने के कारण दोनों की फोन पर बात भी … Read more

दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

मो मुर्तुजा /ठाकुरगंज शनिवार को अररिया – गलगलिया एन एच 327 इ पर बालेश्वर फॉर्म के समीप देशी रसोई के सामने अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गयी । वही घटना की खबर मिलते ही क़ुर्लिकोट थाना अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे के साथ ठाकुरगंज … Read more

वक्फ संशोधन कानून संविधान की आत्मा और अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ :मनोज झा

संवाददाता/किशनगंज किशनगंज अतिथि गृह में शुक्रवार को राजद के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस विधेयक को अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों पर कुठाराघात करार दिया और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। श्री झा ने … Read more

वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ किशनगंज में रविवार को बड़ी जनसभा का होगा आयोजन

एक मंच पर दिखेंगे तमाम सियासी दलों के नेता ।जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था संवाददाता/किशनगंज 70% मुस्लिम आबादी वाले सीमावर्ती किशनगंज जिले में रविवार को मुस्लिम समुदाय से जुड़े तमाम धार्मिक और सामाजिक संगठनों एवं गैर भाजपा समर्थित राजनैतिक दलों के नेता एक मंच पर गोलबंद होकर विरोध प्रदर्शन करने वाले है ।मालूम हो … Read more

टेढ़ागाछ में महादलित परिवारों के लिए विशेष शिविर आयोजित, 22 सरकारी योजनाओं का लाभ वितरित

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह डॉ. भीमराव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत शनिवार को टेढ़ागाछ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के 6 महादलित टोलों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से महादलित परिवारों को केंद्र एवं राज्य सरकार की 22 कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया। शिविर का … Read more

टेढ़ागाछ में फार्मर रजिस्ट्री की हुई शुरुआत प्रथम चरण में दो पंचायत का हुआ है चयन।

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह कृषि विभाग की ओर से जिले के प्रत्येक प्रखंड के चयनित पंचायतों में कैंप लगाकर किसानों के फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है ताकि किसानों को राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके, इसी के निमित्त शुक्रवार को प्रखंड के हॉटगाव पंचायत के राजस्व ग्राम हाटगाँव में … Read more