पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद दबंगों द्वारा की गई पिटाई से ससुर और बहुएं घायल , अस्पताल में भर्ती

किशनगंज /सागर चन्द्रा पाठामारी गांव में छत से पानी टपकने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। घटना के कुछ ही देर बाद हथियारों से लैस एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना में बृद्ध कलीमुद्दीन को गंभीर चोटें आई। अपने ससुर को पिटता देखकर … Read more

पुलिस ने दो शातिर चोरों को रिमांड पर लिया ,पूछताछ जारी

किशनगंज /सागर चन्द्रा टाउन थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को 72 घंटा के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है । गिरफ्तार दोनों शातिर चोर किशनगंज मंडल कारा में बंद थे। मंगलवार को पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर दोनों शातिर चोर को जेल से रिमांड पर सदर थाना लाया । जहा उनसे पूछताछ … Read more

शराब के नशे में 8 पियक्कड़ गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

किशनगंज /सागर चन्द्रा उत्पाद विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान आठ पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट से दो, बालूचुक्का से तीन और गलगलिया चेकपोस्ट से तीन पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान धर्मशाला रोड निवासी सन्मति कुमार जैन के दोबारा शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार होने की पुष्टि … Read more

साइकिल चुरा रहे चोर को लोगो ने दबोचा ,बिजली के खंभे से बांध कर की गई पिटाई

किशनगंज /सागर चन्द्रा धरमगंज मस्जिद रोड से साईकिल चोरी कर रहे एक चोर को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया।इलाके में लगातार घटित हो रही चोरी की घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर उसकी पिटाई कर दी। आरोपी की पहचान धरमगंज मझिया रोड निवासी अजय कुमार पासवान पिता बिपता पासवान के रूप में की गई। घटना … Read more

प्रसिद्ध चिकित्सक के कंपाउंडर को शराब के साथ किया गया गिरफ्तार , बर्थडे पार्टी के लिए बंगाल से खरीद कर ला रहा था शराब

किशनगंज /सागर चन्द्रा उत्पाद विभाग की टीम ने शहर के एक प्रसिद्ध चिकित्सक के कंपाउंडर को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त बीआर 37 एल 8659 नंबर की स्कूटी हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक मधुकर प्रसाद की ही बताई जाती है। एमजीएम रोड पर चेकिंग कर रही टीम ने समस्तीपुर जिले के … Read more

पंचांग:बुधवार, अप्रैल 5, 2023 का विस्तृत पंचांग

तिथि चतुर्दशी – 09:21:42 तक नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी – 11:23:35 तक करण वणिज – 09:21:42 तक, विष्टि – 21:47:44 तक पक्ष शुक्ल योग घ्रुव – 27:15:06 तक वार बुधवार सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ सूर्योदय 06:07:21 सूर्यास्त 18:41:04. चन्द्र राशि कन्या चन्द्रोदय 18:00:59 चन्द्रास्त चन्द्रास्त नहीं ऋतु वसंत हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत … Read more

सासाराम और बिहार शरीफ में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण, हमें अपने धर्म का सम्मान करते हुए दूसरे धर्मों का भी सम्मान करना चाहिए : संजीव मिश्रा

पूर्णिया से प्रवीण गोविन्द पूर्णिया : गरीब-गुरबों की मदद व समाज में प्रेम व भाईचारा का भाव पैदा करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहने वाले समाजसेवी संजीव मिश्रा ने कहा कि सासाराम और बिहार शरीफ में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। चाहे कोई भी हों इस तरह की स्थिति-परिस्थिति में आग में पानी डालना चाहिए ना … Read more

किशनगंज :ग्रामीणों की शिकायत पर काशीबाड़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापक का हुआ तबादला

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई कोचाधामन की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय मजगामा टोला काशी बाड़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्योतिष लाल का तबादला मध्य विद्यालय भगाल में कर दिया गया। इस संदर्भ में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सह सचिव प्रखंड शिक्षक नियोजन इकाई कोचाधामन जफर इकबाल ने इस दिशा में प्रपत्र निर्गत कर … Read more

सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस

फारबिसगंज /बिपुल विश्वास भाजपा स्थापना दिवस मनाने को लेकर आज रेणु पुस्तकालय में नगर अध्यक्ष रजत सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुए ।बैठक को सम्बोधित करते हुई रजत सिंह ने कहा कि 04 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पार्टी ने सामाजिक न्याय सफ्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है ।जिसके निमित 06 … Read more

फारबिसगंज: श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा,सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रखर प्रत्युष को किया गया पुरस्कृत

फारबिसगंज/बिपुल विश्वास शहर के श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर, फॉरबिसगंज में वंदना के पश्चात वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के सचिव डॉ नेहा राज,सदस्य प्रताप नारायण मंडल, अभिभावक प्रतिनिधि रूपा घोरावत एवं गंगा सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर डॉ … Read more