चारों विधानसभा के आर.ओ. के साथ जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित 

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के दृष्टिगत समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में जिले के सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों — किशनगंज, ठाकुरगंज, बहादुरगंज एवं कोचाधामन — के आर.ओ. (Returning Officers) के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी निर्वाचन की तैयारियों की … Read more

विद्यालय से मोटर की हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के बड़ीजान पोठीमारी जागीर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतभीट्टा से बिजली मोटर पंप चोरी हो गई। घटना को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मु एहसानुल्लाह ने कोचाधामन थाने में तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा शिक्षकों से आवश्यक पूछताछ … Read more

उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजपुर के प्रधानाध्यापक नबोध यादव को भावभीनी विदाई — शिक्षा जगत में उनके योगदान को किया गया याद

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड के झाला पंचायत अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजपुर में मंगलवार को एक भावनात्मक क्षण देखने को मिला, जब विद्यालय परिवार एवं अभिभावक ने अपने प्रिय प्रधानाध्यापक नबोध यादव को भावभीनी विदाई दी। उनके सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया … Read more

किशनगंज:गर्राटोली गांव की सड़क बाढ़ में ध्वस्त, ग्रामीण परेशान

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत मटियारी पंचायत के गर्राटोली गांव में बाढ़ के पानी से मुख्य संपर्क सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। इस सड़क के टूटने से गांव के सैकड़ों परिवारों का आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग गांव को टेढ़ागाछ बाजार, विद्यालयों और प्राथमिक … Read more

बाढ़ के पानी में डूबने से मासूम की हुई मौत, इलाके में पसरा मातम

संवाददाता/कोचाधामन किशनगंज के कोचाधामन में एक मासूम की नहर में डूबने का मामला प्रकाश में आया है। जहां मासूम बच्ची के मौत से इलाके में मातम पसर गया है। गौरतलब हो कि, कोचाधामन थाना क्षेत्र के हलदीखोरा पंचायत अंतर्गत भोरहा गाँव में एक 6 साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेलने गई। जहां … Read more

टेढ़ागाछ में बीएसएफ और पुलिस बल का फ्लैग मार्च, लोगों से शांति व निष्पक्ष मतदान की अपील

टेढ़ागाछ (किशनगंज): विजय कुमार साह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होते ही टेढ़ागाछ प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव कराने के उद्देश्य से बुधवार को बीएसएफ और टेढ़ागाछ थाना पुलिस के संयुक्त दल ने पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। … Read more

शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहादुरगंज /किशनगंज शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन शराबी को बहादुरगंज पुलिस ने मंगलवार के दिन गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।जहां अग्रतर कार्यवाही ज़ारी है। मिली जानकारी के अनुसारघटना सोमवार शाम की है। जब पुलिस को सूचना मिली कि गुंजरमारी वार्ड नं 12 में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा मचा रहा है।वहीँ … Read more

बहादुरगंज में पुलिस और सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च

बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत आगामी विधानसभा की अधिसूचना जारी होने के साथ ही पुलिस प्रशासन एक्टिव हो गई है। चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने तथा शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य के तहत एसपी किशनगंज के निर्देश पर मंगलवार को थाना क्षेत्र बहादुरगंज में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। जहां थानाध्यक्ष बहादुरगंज संदीप … Read more

वाहन जांच के दौरान किशनगंज में 13 लाख रुपया किया गया जब्त

किशनगंज/प्रतिनिधि विधानसभा चुनाव को लेकर किशनगंज के अलग अलग चेकपोस्ट पर वाहन जांच किया जा रहा है लइसी क्रम में पुलिस ने सोमवार की रात्रि को फरिंगोला चेक पोस्ट में एक वाहन से 13 लाख रुपए जब्त किया है। कार्रवाई में जांच के दौरान एक वाहन से नगद राशि जब्त की गई है। वाहन में … Read more

प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को दी गई विदाई

कोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड कार्यालय सभागार में समारोह आयोजित कर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी जफर इकबाल को विदाई दी गई। उनका तबादला कोचाधामन प्रखंड से बायसी प्रखंड हो गया है। आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी जफर इकबाल को फूल माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर उनके … Read more