जिला पदाधिकारी ने CMR गोदाम का किया उद्घाटन । FRK नहीं मिलने से मिलर परेशान

संवाददाता: अब्दुल करीम जिला पदाधिकारी विशाल राज ने शनिवार को CMR गोदाम का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया ।इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार के साथ साथ बिहार राज्य खाद्य निगम के अधिकारी और मिलर मौजूद थे।उद्घाटन समारोह में मौजूद अधिकारियों एवं मिलरो ने जिला पदाधिकारी का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। इस मौके … Read more

अमृत भारत ट्रेन का किशनगंज में हुआ ठहराव,उद्घाटन समारोह का हुआ लाइव प्रसारण

संवाददाता: राहुल कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा से देश की पहली वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसी के साथ पीएम मोदी ने 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की भी शुरुआत की। ये नॉन-एसी ट्रेनें लाखों रेलयात्रियों के लिए सस्‍ता सफर का माध्‍यम … Read more

 क्रिकेट खिलाड़ी अमन मिश्रा के याद में 23 जनवरी को रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

अररिया /अरुण कुमार भारत माता के वीर सपूत सुभाष चंद बोस की जयंती पर अररिया जिले के स्वर्गीय प्रतिभावान खिलाड़ी अमन मिश्रा की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।मालूम हो कि अंडर 16 खिलाड़ी की याद में प्रशांत क्रिकेट क्लब और  सशस्त्र सीमा बल 56वी बटालियन बथनाहा द्वारा यह संयुक्त आयोजन किया जाएगा। आगामी … Read more

नियोजित शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने पदोन्नति को लेकर सौंपा मांगपत्र

कोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम नियोजित शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा किशनगंज की ओर से नियोजित शिक्षकों की कालबध्य पदोन्नति को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा गया है। इस बाबत नियोजित शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिला सचिव जहांगीर आलम ने बताया कि नियमावली में दिए गए निर्देश के आलोक में यहां … Read more

बरसात में जानलेवा बन जाती है ठोवापारा–बेणुगढ़ कच्ची सड़क, ग्रामीणों ने पक्की सड़क व पुलिया निर्माण की उठाई मांग

किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के वार्ड संख्या 3 स्थित ठोवापारा से भादू हरिजन के घर होते हुए उच्च माध्यमिक विद्यालय बेणुगढ़ तक जाने वाली लगभग चार किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क वर्षों से ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है। यह सड़क क्षेत्र के दर्जनों परिवारों के लिए मुख्य … Read more

टेढ़ागाछ में 19 जनवरी से सप्ताह में दो दिन बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई, त्वरित समाधान के निर्देश

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (ईज ऑफ लीविंग)” कार्यक्रम के तहत बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार सिंह ने सभी विद्युत आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के … Read more

सांसद डॉ जावेद आजाद और विद्यायक कमरुल हुदा ने पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात ,समस्याओं से करवाया अवगत

संवाददाता/ किशनगंज किशनगंज सांसद डॉ जावेद आजाद और विद्यायक कमरुल हुदा ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार से उनके कार्यालय में मुलाकात की और जिले की ज्वलंत समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया साथ ही एक मांगपत्र विधायक कमरुल हुदा के द्वारा सौंपा गया। विद्यायक श्री हुदा ने बताया कि जिले में सूखे नशे का … Read more

पुलिस ने तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

किशनगंज/रणविजय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पौआखाली पुलिस ने फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया और इस अभियान के तहत पुलिस ने तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष अंकित सिंह के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों में मंटू … Read more

पुलिस अधीक्षक ने कोचाधामन थाना का किया औचक निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देश

किशनगंज/प्रतिनिधि एसपी संतोष कुमार ने गुरुवार की रात्रि को कोचाधामन थाना का किया औचक निरीक्षण।निरीक्षण की भनक पहले से किसी को भी नहीं थी।बेहतर पुलिसिंग एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की सुरक्षा व्यवस्था, रात्रि ड्यूटी, गश्ती व्यवस्था, अभिलेखों का संधारण तथा … Read more

अवर निरीक्षक नियुक्ति परीक्षा को ले कर एसडीएम – एसडीपीओ ने केंद्रों का लिया जायजा

किशनगंज /प्रतिनिधि किशनगंज जिला मुख्यालय के तीन केंद्रों में अवर सेवा आयोग के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित होने वाली प्रारंभिक लिखित परीक्षा को लेकर शुक्रवार को एसडीएम अनिकेत कुमार,एसडीपीओ गौतम कुमार व ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।एसडीएम व एसडीपीओ ने संजीवियर्स स्कूल , बाल मंदिर … Read more