अररिया/अरुण कुमार
अररिया में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।पुलिस ने छिनतई की घटना का सफल उद्भेदन किया है ।मालूम हो कि बीते 11 फरवरी को फुलवरिया हाट के समीप बैंक ऑफ बड़ौदा से निकालकर जा रही कंचन भारती पति-सहदेव मेहता सा० टेढ़ी मुसहरी वार्ड नं0-03, थाना फारबिसगंज जिला अररिया के हाथ से पर्स, मोबाईल, दो लाख पंद्रह हजार रूपया सहित एक सफेद रंग के एक्सट्रीम बाईक पर सवार अपराधकर्मी झपट कर भाग गए थे।
अररिया पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि घटना के बाद पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुटी हुई थी। इस घटना के सफल उद्भेदन के लिये पुलिस अधीक्षक अररिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज के नेतृत्व में एक विशेष एस०आई०टी० का गठन किया गया था। उक्त एस०आई०टी० के द्वारा शहर के विभिन्न जगहों पर लगे सी०सी०टी०वी० कैमरा का अवलोकन के साथ साथ सीमावर्ती थानाक्षेत्र नरपतगंज, फुलकाहा, सुपौल जिला के छातापुर, प्रतापगंज, करजैन बाजार आदि जगहों पर जाकर वहाँ पर लगे सी०सी०टी०वी० कैमरा का अवलोकन किया गया।
साथ ही इस घटना के उद्भेदन हेतु विशेष रूप से दक्ष तकनीकी टीम का भी मदद लिया गया। उक्त छापामारी टीम के द्वारा इस घटना का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त अपराधकर्मी विजय कुमार मेहता को गिरफ्तार किया गया तथा उसके अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर जोगबनी थाना अन्तर्गत बैजनाथपुर गाँव से झपटे गये एक लाख उनहत्तर हजार रूपया (शेष छियालिस हजार रूपया इसके द्वारा खर्च कर दिया गया था), घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल, हेलमेट, घटना के कम में अपराधी द्वारा पहने गये सर्ट, पैंट, जूता एवं नरपतगंज थाना क्षेत्र के पोसद हा बहियार से पर्स, मोबाईल को बरामद किया गया। रेकी में प्रयोग किये गये एक अन्य बाईक आदि सफलतापूर्वक बरामद किया गया।
साथ ही गिरफ्तार अपराधकर्मी से पुछताछ के आधार पर कांड की वादिनी कंचन भारती की भी संलिप्तता पायी गयी जिसके आधार पर उसे भी सा० टेढ़ी मुसहरी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान के कम में यह बात प्रकाश में आयी कि कांड की वादिनी सह गिरफ्तार अभियुक्त कंचन भारती एवं मुख्य अभियुक्त विजय कुमार मेहता आपस में मामी और भांजा के संबंध में आते हैं और वादिनी अभियुक्त के साथ मिलकर इस घटना का साजिश रची थीं।
क्योंकि पैसा जीविका समूह का था।छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक राघवेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष फारबिसगंज, पु०अ०नि० आदित्य किरण, अपर थानाध्यक्ष, फारबिसगंज थाना, पु०अ०नि० राजनन्दनी सिन्हा, प्रीति कुमारी,अमरेन्द्र कुमार सिंह, राजा बाबु पासवान, अमित राज, सोनी कुमारी, संजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।