न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :बीजेपी को बिहार में किए गए अपने कार्यों पर क्यों नहीं है भरोसा ?

पटना /डेस्क

सोमवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि बीजेपी बिहार में आगामी विधान सभा चुनाव नई छात्र नीति और आत्म निर्भर भारत के मुद्दे पर लड़ेगी वहीं बड़े उद्योग लगाए जाने के मामले में श्री जायसवाल ने चुप्पी साध ली और भूमि संबंधी मुद्दों का हवाला देकर उन्होंने छोटे उद्योग लगाने की वकालत की है ।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष और बेतिया से सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि पार्टी नई शिक्षा नीति (एनईपी) और आत्मनिर्भर भारत के मुद्दे को लेकर राज्य की जनता के बीच जाएगी।


संजय जायसवाल ने बताया, ‘केंद्र सरकार द्वारा तैयार एनईपी और आत्मनिर्भर भारत अभियान बिहार चुनाव के लिए हमारे सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे होंगे।’ उन्होंने कहा, ‘बिहार के लिए एनईपी एक बहुत बड़ी पॉलिसी है। राज्य के छात्रों को 8 साल की उम्र से ही तकनीकी शिक्षा मिलनी शुरू हो जाएगी। सरकार भी कौशल विकास को बढ़ावा देगी। एनईपी के माध्यम से बिहार के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आ सकता है।’

सवाल उठता है कि बिहार में अगर कुछ महीनों को छोड़ दिया जाए तो 15 वर्षों से बीजेपी जेडीयू गठबंधन की सरकार है ,उसके बावजूद बिहार में किए गए विकास कार्यों के बदौलत जनता के बीच ना जा कर नई शिक्षा नीति और आत्म निर्भर भारत मुद्दे को लेकर मैदान में उतरना चाहती है । क्या बीजेपी को बिहार में अपने किए गए कार्यों पर भरोसा नहीं है ? इसका कितना लाभ चुनाव में मिलेगा वो तो आने वाला वक्त ही बताएगा ।

Share this news

Leave a Comment