न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :टर्की राष्ट्रपति की पत्नी से आमिर की मुलाकात पर छिड़ा दंगल । चहुंओर हो रही है निंदा

देश/डेस्क


फिल्म अभिनेता आमिर खान  सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बने हुए हैं  । दरअसल आमिर खान ने टर्की के राष्ट्रपति रजप तैयप एर्दवान की पत्नी एमिली एर्दवान से मुलाकात की है. वैसे तो ये मुलाकात एक निजी मुलाकात है ।

लेकिन सवाल पूछा जा रहा है कि आमिर खान का भारत विरोधियों से कैसा याराना है?गौरतलब है कि एर्दवान एक इस्लामिस्ट राष्ट्रपति हैं और लगातार भारत विरोधी बयानों के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं. कश्मीर के मसले पर उन्होंने खुलकर भारत का विरोध किया था.

हालांकि एक ओर जहां आमिर खान का विरोध हो रहा है तो दूसरी ओर उनके बचाव में भी लोग खड़े हैं. दलील दी जा रही है कि वो किसी से भी मिलें क्यों फर्क पड़ना चाहिए?

आमिर खान को लेकर हंगामा इसलिए भी बरपा है क्योंकि ये वही आमिर खान हैं, जिन्होंने असहिष्णुता के हंगामे के बीच ये कहा था कि भारत में डर लगने लगा है ।अमीर खान की इस मुलाकात के बाद उनकी चौतरफा निंदा हो रही है ।

Share this news

Leave a Comment