प्रखंड संसाधन केंद्र मनसाही में समर कैंप को लेकर बैठक आयोजित

मनसाही/कटिहार – प्रखंड मुख्यालय मनसाही के प्रखंड संसाधन केंद्र मनसाही में केआरपी रानी राय के नेतृत्व में शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी भी उपस्थित रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार के द्वारा एक जून से … Read more

हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

कुरसेला / कटिहार – थाना में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी बबलू मंडल, पिता रामोतार मंडल एवं संतोष मंडल, पिता धुसो मंडल थाना क्षेत्र के चॉयटोला का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में … Read more

अंचल कार्यालय मनसाही में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन

मनसाही/कटिहार – प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मनसाही अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल के नेतृत्व में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में दो मामले पूर्व से लंबी थे। सुनवाई के दौरान चार मामले नए आए सभी पर सुनवाई करते हुए चार मामले का निष्पादन दोनों पक्षों के सहमति से कर दिया गया … Read more

बिहार पुलिस में चयनित छह युवाओं ने बढ़ाया समेली का मान,एक ही पंचायत के 6 युवा बिहार पुलिस में चयनित

समेली के 6 होनहार बने बिहार पुलिस के जवान समेली/ कटिहार – समेली प्रखंड के मुरादपुर पंचायत के मिल्की नवाबगंज एवं भदैया टोला गांव के छह युवक-युवतियों ने बिहार पुलिस में चयनित होकर अपने गांव,पंचायत और जिले का नाम रोशन किया है। युवाओं की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बिहार … Read more

सड़क हादसे में अज्ञात वाहन से अधेड़ युवक का शव हुआ क्षत-विक्षत हुआ

शव की पहचान हेतु 72 घंटा शव गृह में रखा गया प्राणपुर /कटिहार – कटिहार -प्राणपुर एनएच 31 सड़क पकड़िया संथाली टोला काली मंदिर के समीप शनिवार को करीब चार बजे सुबह अज्ञात वाहन द्वारा कुचल देने से अधेड़ व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हो गया। सड़क पर क्षत-विक्षत टुकड़ों को देख राहगीरों ने प्राणपुर पुलिस … Read more

मारवाड़ी युवा मंच कटिहार की ओर से हिन्दी पत्रकारिता दिवस का आयोजन

पत्रकारों को स्मृति चिन्ह मोमेंटो देकर किया सम्मानित कटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से शनिवार को हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मिरचाईबारी स्थित विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल एवं श्रीमति उषा देवी अग्रवाल के निवास पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंच एवं पत्रकारिता … Read more

आतंकी साजिश का खुलासा: NIA ने बिहार समेत 4 राज्यों में 12 स्थानों पर मारे छापे

दिल्ली:राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान सीमा के पार से देश में हथियारों, गोला-बारूद और आईईडी की तस्करी के एक मामले में चार राज्यों में बहुस्तरीय तलाशी अभियान चलाया। एजेंसी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि उत्तर प्रदेश (4 स्थान), राजस्थान (2 स्थान), बिहार (2 स्थान) और महाराष्ट्र (3 स्थान) में … Read more

किशनगंज में अवैध लॉटरी बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

किशनगंज: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से लॉटरी बेचते हुए गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगल कुमार चौधरी (32 वर्ष), पिता- उदेश प्रसाद चौधरी, निवासी धर्मगंज वार्ड संख्या-28, थाना एवं जिला किशनगंज के रूप … Read more

स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, टेढ़ागाछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ गस्ती के दौरान टेढ़ागाछ थाना पुलिस ने 12.2 ग्राम स्मैक जैसे पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक काले रंग की होंडा एसपी 125 मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। अपर थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 03:00 बजे वे सशस्त्र … Read more

कोढ़ा नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति में तीन वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

कोढा /कटिहार- कोढ़ा नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शुक्रवार को प्रखण्ड मुख्यालय कोढा में निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया कराई गई। आयोजित चुनाव में स्थाई समिति एक से विमल कुमार ,दो से धर्मवीर चौधरी एवं तीन से पूजा शर्मा निर्विरोध निर्वाचित … Read more