राज्य अंडर – 12 शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हेतु आयुष आरा रवाना,लोगो ने दी शुभकामनाएं

किशनगंज /प्रतिनिधि भोजपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में मैना सुंदर धर्मशाला, आरा में आज से आयोजित की जा रही तीन- दिवसीय राज्य-स्तरीय अंडर 12 श्रेणी की शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अपने जिले के खिलाड़ी तथा बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आयुष कुमार शुक्रवार की देर शाम अपने अभिभावक के साथ … Read more

किशनगंज :राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता हेतु एडवांस लेवल ट्रेनिंग प्रारंभ

किशनगंज /प्रतिनिधि 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष प्रारंभ हो रहा है। इसके प्रथम दो-तीन माह के अंदर ही लगभग सारे राज्य- स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन हो जाना है। सामान्यत: राज्य शतरंज संघ द्वारा अंडर -7, 9 ,11 ,13, 15 ,17 ,19,25, ओपन ,महिला ,रैपिड एवं ग्रुप श्रेणियों में अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती … Read more

बिहार दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

किशनगंज /प्रतिनिधि बिहार दिवस के उपलक्ष्य पर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में मंगलवार को इंडोर स्टेडियम डुमरिया में जिला प्रशासन द्वारा अपने जिले के शतरंज खिलाड़ियों के बीच एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 3 दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस संदर्भ में जिला खेल पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार ने जानकारी … Read more

किशनगंज :मनमोहन दत्ता स्मृति शतरंज प्रतियोगिता आयोजित,50 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

किशनगंज /प्रतिनिधि बाल शतरंज खिलाड़ी सूरोनोय दास के पूज्य नानाजी स्वर्गीय मनमोहन दत्ता की स्मृति में उनके जमाता तथा जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष राजेश कुमार दास एवं उनकी धर्मपत्नी शिक्षिका श्रीमती सुनीता दत्ता दास के सौजन्य से संघ द्वारा बुधवार को स्थानीय इंडोर स्टेडियम डुमरिया में एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया … Read more

शतरंज में जागरव, रुपिका एवं सभ्य ने मारी बाजी

किशनगंज /प्रतिनिधि स्थानीय महावीर मार्ग में संचालित की जा रही एक शतरंज प्रशिक्षण केंद्र” द इंस्टिट्यूट ऑफ चेस्” में उसके प्रशिक्षुओं के बीच जिला शतरंज संघ द्वारा एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 1 दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव … Read more

किशनगंज:राष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हेतु रोहन व सौरभ गुरुग्राम रवाना

किशनगंज /प्रतिनिधि 9 मार्च से हरियाणा राज्य के आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, गुरुग्राम में 50 वीं राष्ट्रीय जूनियर (अंडर 20) शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ है, जिसमें पूरे देश के सभी राज्यों से लगभग 250 सक्षम खिलाड़ीगण भाग ले रहे हैं। इस उच्च कोटि की प्रतियोगिता में अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने हेतु अपने जिले  से रोहन कुमार … Read more

किशनगंज :जिला शतरंज संघ द्वारा शतरंज प्रतियोगिता आयोजित,धान्वी, सूरोनॉय एवं अमन बने चैंपियन

किशनगंज /प्रतिनिधि जिला शतरंज संघ द्वारा इनडोर स्टेडियम डुमरिया में एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 49 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता के महिला ओपन विभाग में धान्वी कर्मकार चैंपियन बनी। इनके पीछे-पीछे … Read more

किशनगंज :राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में पांच खिलाड़ी कर रहे हैं जिले का प्रतिनिधित्व

किशनगंज /प्रतिनिधि  जिले के पांच खिलाड़ी यथा सौरभ कुमार, रोहन कुमार ,मुकेश कुमार, अमन कुमार गुप्ता एवं प्रत्यूष कुमार विगत मंगलवार से पटना साइंस कॉलेज में आयोजित की जा रही राज्य स्तरीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने हेतु यथासमय सम्मिलित हो चुके हैं। प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण इस प्रतियोगिता में अपने … Read more

किशनगंज :जूनियर शतरंज में जयब्रतो बने चैंपियन,लोगो ने दी बधाई

किशनगंज /प्रतिनिधि जिला शतरंज संघ की ओर से मंगलवार को जूनियर बालक-बालिका खिलाड़ियों के बीच एक नि:शुल्क ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें 1 दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा कार्यक्रम के संयोजक कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि इस … Read more