किशनगंज:पुलिस अधीक्षक ने सिपाही प्रशिक्षण का लिया जायजा,दिए जरूरी निर्देश

किशनगंज /प्रतिनिधि जिले में चल रहे सिपाही प्रशिक्षण की व्यवस्था का जायजा शुक्रवार एसपी संतोष कुमार ने लिया।एसपी संतोष कुमार प्रशिक्षण स्थल खगड़ा स्टेडियम पहुंचे और प्रशिक्षण को लेकर आवश्यक पड़ताल की।एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों के परेड का अवलोकन किया।साथ ही अनुशासन का भी पाठ पढ़ाया।कुल 207 प्रशिक्षु सिपाहियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।एसपी … Read more

किशनगंज: बंद घर में हुई चोरी,मामला दर्ज कर कारवाई में जुटी पुलिस

किशनगंज/प्रतिनिधि शहर के लहरा चौक में एक बंद घर में चोरी की घटना घटित हुई है।बदमाश घर से एलसीडी टीवी चुरा ले गए। गृहस्वामी संजय सिंह ने चोरी की घटना को लेकर शनिवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गृहस्वामी संजय सिंह अपने एक रिश्तेदार की शादी में शहर से … Read more

जनता दरबार में आपसी सहमति से दो मामलों का हुआ निपटारा

किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज अंचल कार्यालय सहित जिले के सभी अंचल में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार लगाया गया।इससे पहले थाना के जनता दरबार लगाया जाता था।राजस्व विभाग के नए आदेश के बाद अब अंचल कार्यालयों में जनता दरबार लगाया जाता है।इसके तहत किशनगंज सदर अंचल में भी जनता दरबार लगाया गया।जिसमें … Read more

किशनगंज में सेना कैंप की तैयारी तेज: डीएम-एसपी ने प्रस्तावित भूमि का किया निरीक्षण

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम शनिवार को डीएम विशाल राज‌‌ और एसपी संतोष कुमार बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सकोर गांव पहुंचे।यहां दोनों पदाधिकारी ने किसानों से बातचीत की। प्रस्तावित आर्मी कैम्प से संबंधित स्थल का निरीक्षण किया । इस दौरान वहां मौजूद किसान व अन्य ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई … Read more

किशनगंज:जिला उद्योग केंद्र में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग संवाद आयोजित 

किशनगंज/प्रतिनिधि  शनिवार को जिला उद्योग केंद्र में जिला पदाधिकारी  विशाल राज की अध्यक्षता में उद्योग संवाद का आयोजन किया गया। उक्त उद्योग संवाद का उद्देश्य जिले में औद्योगिक विकास को गति देना, स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं को सुनना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। उद्योग संवाद के दौरान जिला … Read more

स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित, खिलाड़ियों एवं मैनेजमेंट टीम को मुखिया ने किया सम्मानित

दिघलबैंक/मुरली धर झा दिघलबैंक प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत सातकौआ के मुखिया आशा देवी ने डीपीएल के पहला लीग मैच जीतने के अवसर पर सतकौआ टीम के लिए स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया। शुक्रवार को नैनभीठा में सतकौआ पंचायत की मुखिया आशा देवी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर … Read more

दिघलबैंक में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप में दिया गया 10 करोड़ का ऋण.

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया,दिघलबैंक के द्वारा हुआ आयोजन प्रतिनिधि/किशनगंज खेती केवल आजीविका नहीं, बल्कि हमारे देश की आत्मा है.जब किसान सशक्त होता है,तो गांव मजबूत होता है,और जब स्वयं सहायता समूह आगे बढ़ते हैं.तो पूरा समाज आगे बढ़ता है ये बातें सीबीआई के क्षेत्रीय प्रमुख नीरज ज्योतिर्मय ने कही.अवसर था ऋण मेगा आउटरीच शिविर का.उन्होंने … Read more

अलीपुर द्वार महाकाल धाम के लिए जत्था हुआ रवाना,14 से 16 फरवरी तक लगेगा शिविर, भक्तों में उत्साह

बिहार से लगने वाला एकमात्र शिविर है किशनगंज से हजारों की संख्या में पहुंचते है भक्त किशनगंज/प्रतिनिधि अलीपुर द्वार स्थित जोड़ा पहाड़ महाकाल धाम के लिए शुक्रवार को गांधी चौक से किशनगंज महाकाल सेवा समिति का एक जत्था रवाना हुआ।महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष सूचित सिंह राणा,सचिव भजन पाल,सदस्य शुभजीत शेखर व सेवा समिति के … Read more

किशनगंज :युवक के साथ मारपीट,दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

किशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के बेलवा के रहने वाले जॉर्डन महतो ने कुछ लोगों पर अपने बेटे पप्पू कुमार के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में बेलवा निवासी पीड़ित ने शुक्रवार को सदर थाना में तीन चार लोगों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार … Read more

किशनगंज:बाइक सवार बदमाशों ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्र का मोबाइल छीना

किशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के एमजीएम मेडिकल कॉलेज रोड में एक गैस एजेंसी के पास कॉलेज के बि फार्मा के एक छात्र का बदमाशों के द्वारा मोबाइल छीन कर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित छात्र आलमनगर मधेपुरा निवासी ओम कुमार ने घटना की प्राथमिकी शुक्रवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है। … Read more