बाल विवाह रोकथाम को लेकर डीएलएसए की ओर से नालसा के तत्वाधान में जागरूकता अभियान आयोजित

कटिहार कोर्ट – बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर अवर न्यायाधीश- सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार कमलेश सिंह देबू के नेतृत्व में रविवार को प्रखंड कार्यालय स्थित कृषि विभाग के सभागार में नालसा के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बाल विवाह की रोकथाम, पीड़ितों के … Read more

मलहरिया में युवक मिथुन हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिले बरारी विधायक विजय सिंह निषाद

समेली /कटिहार – समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत में हुये चर्चित मिथुन कुमार मंडल हत्याकांड को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बरारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय सिंह निषाद रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने मलहरिया पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों तथा स्थानीय ग्रामीणों से ली। गौरतलब है कि 1 जूलाई की … Read more

समेली के दो स्वास्थ्य केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश

समेली/ कटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने रविवार को समेली प्रखंड के दो स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। डीएम के अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। छुट्टी के दिन जिला पदाधिकारी के निरीक्षण को लेकर क्षेत्र में दिनभर … Read more

बरंडी नदी में डूबने से पूर्णिया के आईटीआई छात्र की मौत,इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

फलका/कटिहार – रविवार को फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत के बेलगच्छी गांव समीप बरंडी नदी में नहाने के क्रम में पानी में डूब कर आईटीआई कॉलेज सवैया पूर्णिया के एक अठारह वर्षीय छात्र की मौत हो गयी।मृतक छात्र के शव को स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला … Read more

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा

कटिहार – जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राजेंद्र आश्रम कार्यालय मे एक बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की। बैठक मे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सऊद मुखिया,मशरूर आलम मौजूद रहे । बैठक का मुख्य उद्देश्य कटिहार जिला मे नवनिर्वाचित सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों के … Read more

ऊर्जा मंत्री से मिलकर विधायक संगीता देवी ने बिजली की बदहाली से कराया अवगत

ज्ञापन सौंपकर निर्बाध रूप से बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की बारसोई /कटिहार – सुबे के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार मंडल उर्फ बुलो मंडल से मुलाकात कर विधायक संगीता देवी ने बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के बारसोई एवं बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र में बिजली की समस्याओं से स्थिति से उन्हें अवगत कराया। बिजली व्यस्था को सुचारु … Read more

सड़क हादसे में बाइक सवार पोलियो सुपरवाइजर की मौत

एनएच पर हुई वाहनों की सीधी टक्कर प्राणपुर/कटिहार–कटिहार मालदा एनएच 31 पर प्राणपुर मोड़ के पास मिर्ची लदा पिकअप एवं एक बाइक के आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार की घटनास्थल पर हीं मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।मृतक की पहचान किशोर कुमार गुप्ता साकिन- हरसुआ के रुप में हुई है।बताया जाता है … Read more

नये जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक ने संभाला पदभार

कटिहार – जिले के नये जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक के रूप में राजीव कुमार ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने उन्हें कार्यभार सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद राजीव कुमार ने जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं उप विकास आयुक्त अमित कुमार से … Read more

57 लाख राशन कार्ड रद्द करने के फैसले के खिलाफ जनआंदोलन की चेतावनी – मिथिलेश कुमार सिंह

मनसाही/कटिहार – प्रखंड के फूलहरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश कुमार सिंह ने सरकार द्वारा राशन कार्ड रद्द किए जाने के मानकों पर कड़ा विरोध जताया हैं। उन्होंने कहा कि यदि 10 हजार प्रति माह कमाने वालों का राशन कार्ड रद्द किया गया, तो बिहार की 90% जनता इस दायरे में आ जाएगी और … Read more

अवैध मिट्टी खनन करते जेसीबी और एक ट्रैक्टर जब्त,11 लाख 03 हजार रुपये भरना होगा जुर्माना

प्राणपुर/कटिहार–थाना क्षेत्र के प्राणपुर पंचायत अंतर्गत महानंदा बांध से महज कुछ ही दूरी पर शनिवार को अवैध मिट्टी खनन करते खनन विभाग ने एक जेसीबी तथा एक ट्रैक्टर को जब्त कर प्राणपुर पुलिस के हवाले किया है। जानकारी देते हुए खनन निरीक्षक केशव राज ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के सामने महानंदा बांध की कुछ … Read more