मदरसा शिक्षकों को पांच महीनों से नहीं मिला है वेतन,आर्थिक तंगी

बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड क्षेत्र स्थित सरकारी मदरसों में कार्यरत मदरसा शिक्षकों को पांच महीने से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इसके चलते क्षेत्र के मदरसा शिक्षकों के समक्ष बड़ी आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न हो गयीं हैं। पांच महीनों से वेतन के लाले पड़े रहने से मदरसा शिक्षकों को जीवन यापन करना … Read more

फेसबुक पोस्ट पर जेडीयू विधायक को गाली और जान से मारने का संकेत, प्राथमिकी दर्ज

ठाकुरगंज (किशनगंज) प्रतिनिधि ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और जान से मारने का संकेत देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ ठाकुरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विधायक की ओर से थाना को दिए गए आवेदन में कहा … Read more

गुरु पूर्णिमा पर बाभनगांव में संगोष्ठी, गुरु-शिष्य परंपरा के संरक्षण का लिया संकल्प

कोचाधामन (किशनगंज) प्रतिनिधि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रखंड के बाभनगांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में सिपटी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गायत्री परिवार के परिजनों ने भाग लिया। आयोजन में यज्ञ, संस्कार एवं आध्यात्मिक … Read more

पौआखाली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर पंचायत के बहाने ले जाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, नशीला पदार्थ खिलाने की भी शिकायत,मामला दर्ज

किशनगंज /प्रतिनिधि जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र में पंचायत के बहाने महिला को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।महिला ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया पर जबरन होटल के कमरे में बंद करके मारपीट और दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में … Read more

टेढ़ागाछ सेवा शिविर का कल होगा शुभारंभ, डेहरी विधायक करेंगे उद्घाटन

विजय कुमार साह /टेढ़ागाछ श्रावणी मेले के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावरिया पथ स्थित अबरखा (कटोरिया), जिला बांका में टेढ़ागाछ सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ गुरुवार को किया जाएगा। शिविर का उद्घाटन डेहरी के माननीय विधायक राजीव रंजन सिंह ‘सोनू’ करेंगे।सेवा समिति के सेवक गोविंदा तिवारी … Read more

किशनगंज प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

संवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, साफ-सफाई, समयबद्ध सेवा वितरण तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के … Read more

संदिग्ध परिस्थितियों में नर्स की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के मोहिद्दीन पुर वार्ड नंबर 1 स्थित एक हॉस्टल के कमरे से गुजरिया निवासी तजल्ली खातून पिता- मोहम्मद कलीम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतिका शहर के पश्चिम पाली स्थित रेडिएंट हॉस्पिटल में बतौर नर्स कार्यरत थी और इरशाद आलम के हॉस्टल में किराए पर … Read more

टेढ़ागाछ–फुलवरिया मुख्यमंत्री सड़क का कलवर्ट क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी से फुलवरिया जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना कलवर्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में हजारों लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है। ग्रामीणों के … Read more

पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प; वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन का उत्साहपूर्ण समापन

पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण, आधुनिक तकनीक को अपनाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित नई दिल्ली : देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने तथा पत्रकारिता के वर्तमान और भविष्य की दिशा पर व्यापक मंथन करने के उद्देश्य से वॉइस ऑफ मीडिया और वॉइस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल फोरम … Read more

नगर निगम कटिहार का चला संयुक्त अभियान,अतिक्रमण हटाने एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के उल्लंघन पर ₹5,700 का जुर्माना वसूला

कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान गर्ल्स स्कूल रोड स्थित क्वालिटी के समीप से प्रारंभ होकर न्यू मार्केट सब्जी मंडी तक संचालित किया गया। अभियान के दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर … Read more