विशेष जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को योजनाओं की विस्तृत जानकारी की गई प्रदान

गुरुवार को महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन किशनगंज द्वारा 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत विशेष जागरूकता व क्षमता निर्माण सत्र का शुभारम्भ किशनगंज प्रखंड कार्यालय अवस्थित DRCC सभागार में किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मिशन समन्वय मोहम्मद शाहबाज़ आलम ने महिलाओं … Read more

किशनगंज :ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व-2025 के अवसर पर शांति समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

किशनगंज/प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी  विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व- 2025 के निमित्त जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समितियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा कहा गया … Read more

मिलादुन्नबी को लेकर कोचाधामन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

कोचाधामन ( किशनगंज) सरफराज आलम ईद मिलाद-उन-नबी और गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर बुधवार को थाना प्रांगण कोचाधामन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। कोचाधामन थाना अध्यक्ष रंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ईद मिलाद-उन-नबी और गणेश चतुर्थी शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं … Read more

जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा नव गठित मदरसा प्रबंधन समिति की जांच की गई।

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम सचिव बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड पटना के आदेश के आलोक में बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन प्रखंड के मदरसा कलीमिया डलिया पहुंच कर नव गठित प्रबंध समिति की जांच की गई।इस दौरान उन्होंने मदरसा प्रबंध समिति गठन को लेकर बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड पटना से मिले गाइड लाइन … Read more

टेढ़ागाछ प्रखंड के बैगना पंचायत में भीषण अग्निकांड,कई परिवारों का आशियाना जलकर खाक

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैगना पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित खाड़ीटोला गांव में बुधवार की अलसुबह करीब तीन बजे भीषण अग्निकांड ने तांडव मचाया। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ग्रामीणों में चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। पीड़ित परिवार के नूर आलम … Read more

कार्यपालक सहायकों ने काली पट्टी बांध कर किया कार्य

किशनगंज /प्रतिनिधि बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ से जुड़े कर्मियों ने बुधवार को काला पट्टी बांध कर कार्य किया।कार्यपालक सहायकों ने बताया कि सरकार से लगातार मांगों को पूरा करने हेतु अनुरोध किया जा रहा है बावजूद इसके सरकार उनकी मांगों को नहीं सुन रही है जिस वजह से संघ के निर्देश पर काली … Read more

किशनगंज में जागरूकता अभियान तेज़, टेढ़ागाछ में EVM-VVPAT का मॉक ड्रिल

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिला प्रशासन मतदाताओं में जागरूकता लाने और उन्हें मतदान प्रक्रिया से परिचित कराने के लिए व्यापक अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल राज के निर्देश पर टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में ईवीएम (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) … Read more

किशनगंज: पुलिस अधीक्षक ने देर रात लिया शहर की सुरक्षा व्यव्स्था का जायजा

किशनगंज/प्रतिनिधि एसपी सागर कुमार ने मंगलवार की देर शाम शहर की सुरक्षा व्यव्स्था का जायजा लिया।एसपी ने सदर थाना क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से संबंधित पहलुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसपी ने लहरा चौक.पश्चिमपाली ,लोहारपट्टी,मोतीबाग, ढ़ेकसरा, टेउसा, सोनारपट्टी, गांधी चौक … Read more

मिलादुन्नबी को लेकर पौआखाली थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

रणविजय /पौआखाली पौआखाली थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष अंकित सिंह की अध्यक्षता में आगामी ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, समाजसेविगण सहित प्रबुद्ध नागरीकगण एवम जुलूस ए मोहम्मदी आयोजन कमेटी के सदस्यगण उपस्थित रहें. थानाध्यक्ष ने कहा कि किशनगंज की आवाम अमन शांति … Read more

किशनगंज:महानंदा नदी में डूब कर लापता हुआ बालक,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

किशनगंज/प्रतिनिधि एएमयू कैंपस के पास महानंदा नदी में बुधवार को डूबने से 17 वर्षीय नाबालिग उमर आलम लापता हो गया। लापता बच्चा उमर आलम पिता अमीर रूईधासा का रहने वाला है। सूचना पर सदर सीओ राहुल कुमार व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।एसडीआरएफ की टीम लापता बच्चे की खोजबीन में जुटी हुई है। बताया … Read more