जिला समन्वय समिति की बैठक में विचार विमर्श – एडीएम

कटिहार – जिला पदाधिकारी के निदेश पर एनआइसी सभागार मे अपर समाहर्ता डाॅ.बिनोद कुमार की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता आपदा कुमार मृत्युंजय ने बताया कि भूकंप से बचाव को लेकर आवश्यक सावधानियो की मॉक ड्रिल के माध्यम से आमजनों को जानकारी दी जाएगी। इसके तहत … Read more

किसान मेले में अधिक से अधिक किसान भाग लें – जिला कृषि पदाधिकारी

दो दिवसीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी 25 -26 फरवरी को कटिहार – जिला कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के तत्वावधान मे संयुक्त कृषि भवन परिसर में 25-26 फरवरी को दो दिवसीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा मिथिलेश कुमार ने जानकारी दी कि कृषि सहित … Read more

विधान पार्षद ने सदन में उठाया सड़कों की चौड़ीकरण का मुद्दा

जिले में 177.129 किलोमीटर सड़कें हैं 5.50 मीटर या 7.00 मीटर चौड़ी कटिहार – विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने जिले की विभिन्न सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने का मुद्दा बिहार विधान परिषद् के 212 वें सत्र में अपने तारांकित प्रश्न के दौरान जोर-शोर से उठाया। विधान पार्षद ने पथ निर्माण मंत्री को सदन में बताया … Read more

शताब्दी वर्ष में भक्ति और आस्था का महासंगम,श्री विष्णु मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

बारसोई /कटिहार – बारसोई के प्रसिद्ध एवं प्राचीन श्री विष्णु मंदिर के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी समारोह दिव्य आस्था,भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच भव्य रूप से मनाया गया। सौ वर्षों की गौरवशाली परंपरा के साक्षी बने इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ और हरि नाम के … Read more

होली पर्व को ले शांति समिति की बैठक आयोजित

मनसाही/कटिहार – थाना परिसर मनसाही में होली पर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सुमन कुमारी ने किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि होली पर्व पर कोई भी व्यक्ति या शराबी किसी से साथ दुर्व्यवहार किसी से क्षेत्र में … Read more

अभिभावकों ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर लगाया प्रश्नचिह्न

पांच दिनो से छात्र नहीं आते हैं विद्यालय डंडखोरा /कटिहार— प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिहला में बच्चों के मध्याह्न भोजन योजना में अनियमियता बरते जाने का मामला सामने आया है। योजना के क्रियान्वयन में अनियमितता बरते जाने तथा शिकायत करने के बाद भी इसमें सुधार नहीं होने से आक्रोशित अभिभावकों ने पिछले पांच दिनों … Read more

स्काउट-गाइड से जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी सतीश चंद्र चौधरी का निधन

बरारी /कटिहार – प्रखंड के बलवा निवासी 71 वर्षीय सतीश चंद्र चौधरी का रविवार शाम निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार को उनके पुत्र आनंद कुमार ने विधि विधान के साथ काढ़ागोला गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया। उन्होंने बताया कि बीमारी के कारण उनका इलाज चल रहा … Read more

विश्व चिंतन दिवस पर एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन

कटिहार – स्काउटिंग के जन्मदाता लार्ड राबर्ट स्टीफेंन्सन स्मिथ बेडन पांवेल एवं लेडी वेंडन पॉवेल के जयंती के अवसर पर पूसी रेलवे भारत स्काउट गाइड मंडल कार्यालय कटिहार में बड़ी धूम धाम से विश्व चिंतन दिवस के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, ध्वजारोहण ,मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक पदाधिकारी सह मुख्य जिला आयुक्त अंजनी कुमार … Read more

₹6,000 करोड़ के निवेश से बिहार में आधुनिक स्टील प्लांट स्थापित करेगी अवध स्टील: डॉ जायसवाल

सुपर शक्ति एवं अवध स्टील के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल ने आज बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान दीपक अग्रवाल ने बिहार में एक अत्याधुनिक स्टील प्लांट की स्थापना हेतु लगभग ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। प्रस्तावित स्टील परियोजना राज्य के औद्योगिक … Read more

कोचाधामन के बाभन गांव में एकदिवसीय संस्कार महोत्सव व प्रज्ञा गोष्ठी संपन्न, भक्तिमय हुआ माहौल

कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बाभन गांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में एकदिवसीय संस्कार महोत्सव एवं प्रज्ञा गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंचे मनोज कुमार तिवारी ने की। उनके साथ शांतिकुंज का प्रतिनिधित्व कर रहे सुधांशु प्रसाद भी मौजूद रहे। प्रज्ञा संगीत की टोली ने हरिश्चंद्र सिंह … Read more