₹6,000 करोड़ के निवेश से बिहार में आधुनिक स्टील प्लांट स्थापित करेगी अवध स्टील: डॉ जायसवाल

SHARE:

सुपर शक्ति एवं अवध स्टील के प्रबंध निदेशक दीपक अग्रवाल ने आज बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान दीपक अग्रवाल ने बिहार में एक अत्याधुनिक स्टील प्लांट की स्थापना हेतु लगभग ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

प्रस्तावित स्टील परियोजना राज्य के औद्योगिक परिदृश्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस निवेश से बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे, औद्योगिक उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। साथ ही, इससे राज्य में सहायक एवं लघु उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

बैठक के दौरान उद्योग मंत्री ने राज्य सरकार की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों, सुदृढ़ आधारभूत संरचना तथा निवेश-अनुकूल वातावरण की जानकारी देते हुए परियोजना को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और राज्य को विनिर्माण हब के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बिहार अब बड़े औद्योगिक निवेशों के लिए एक भरोसेमंद और तेजी से उभरता हुआ गंतव्य बन चुका है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!