दो दिवसीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी 25 -26 फरवरी को
कटिहार – जिला कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के तत्वावधान मे संयुक्त कृषि भवन परिसर में 25-26 फरवरी को दो दिवसीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।
जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा मिथिलेश कुमार ने जानकारी दी कि कृषि सहित इनकी आनुसंगिक क्षेत्रों में उत्पादन बढाने एवं किसानों को कृषि क्षेत्र आयी नवीन तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से विभागीय निर्देश एवं जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में इस तरह के मेले का आयोजन किया जाता है।
बढती आवादी एवं घटते जोत की भूमि के बीच बढती आवादी की आवशयकता को देखते हुए अन्न, फल, दूध, सब्जी सहित अन्य उत्पादों की अधिक से अधिक पैदावार को लेकर कृषि क्षेत्र में अनेक वैज्ञानिक,तकनीकी खोज की जा रही हैं। इन नवीन व वैज्ञानिक तकनीकों से किसानो को अवगत कराते हुए फसल पैदावार बढाने को प्रेरित की जाती है।
श्री कुमार ने जिले भर के कृषकों से इस दो दिवसीय किसान मेला सह प्रदर्शनी मे बडी संख्या मे भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की है। आत्मा परियोजना उपनिदेशक शशिकांत झा ने जानकारी दी कि मेले में तकरीबन तीन दर्जन कृषि उत्पाद से संबंधित स्टाल सहित प्रदर्श लगाये जाएगें.
समेकित कृषि प्रणाली सहित जैविक व प्राकृतिक खेती इस मेले का विशेष आकर्षण होगा।
रिपोर्ट:सतेंदु सुमन



























