चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा का किया बहिष्कार,मरीजों को हुई परेशानी

किशनगंज/सागर चंद्रा बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों ने ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया। हालांकि सदर अस्पताल में दोपहर तक पूर्व की भांति ओपीडी चालू था। बड़ी संख्या में मरीज अपना इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन दोपहर बाद ओपीडी सेवा को बंद कर दिया … Read more

ठाकुरगंज नगर पंचायत में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा होना शुरू

कुलभूषण सिंह/ठाकुरगंज ठाकुरगंज नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार से नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन पत्र (फॉर्म) जमा करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और नए राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा किया। नगर पंचायत कार्यालय … Read more

किशनगंज:8.640 लीटर शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

सागर चंद्रा/ किशनगंज शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए बुधवार को आरपीएफ और उत्पाद विभाग की संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान एक महिला को 8.640 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान समस्तीपुर निवासी पुतुल देवी के रूप में की गई है। दरअसल आरपीएफ इंस्पेक्टर एचके शर्मा, उत्पाद निरीक्षक … Read more

दहेज प्रताड़ना मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सागर चंद्रा/ किशनगंज महिला थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मामले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। कांड संख्या 35/26 के गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र स्थित बलदियाबासा निवासी 48 वर्षीय यूनुस अली के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत … Read more

आत्मा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

कटिहार – जिला कृषि पदाधिकारी -सह-परियोजना निदेशक आत्मा कटिहार राजीव कुमार की अध्यक्षता में आत्मा प्रबंधन समिति की बैठक बुद्धवार को आयोजित की गई। बैठक में आत्मा योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में बामेती, पटना द्वारा प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप कार्य योजना क्रियान्वयन हेतु विस्तृत चर्चा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी -सह-परियोजना निदेशक, आत्मा श्री … Read more

श्रावणी मेला की तैयारी शुरू,एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित

श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा पर विशेष जोर मनिहारी /कटिहार – आगामी श्रावणी मेला के सफल शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को मनिहारी प्रखंड सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकीनाथ सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेला की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा गत वर्ष … Read more

24 घंटे में कोसी के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि

कुरसेला /कटिहार- कोसी नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान कोसी नदी का जलस्तर 20 सेंटीमीटर बढ़ गया। विगत शाम पांच बजे कुरसेला कोसी सड़क पुल के पास जलस्तर 28.20 मीटर पर बढ़ना जारी था। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से तटीय क्षेत्रों के लोगों की चिंता बढ़ने … Read more

सुरक्षा प्रहरी की मांगों को लेकर श्रम अधीक्षक के साथ त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन

कटिहार – स्थानीय संयुक्त श्रम भवन श्रम संसाधन विभाग के कार्यालय में श्रम अधीक्षक पीटर मिंज की अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन किया गया । बैठक में सामानता सिक्योरिटी इंटेलिजेंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि नवीन कुमार सिंह, कटिहार जिला सुरक्षा प्रहरी संघ के मुख्य संरक्षक मजदूर नेता विकास सिंह, प्रहलाद कुमार, अनिल कुमार, प्रीतम … Read more

जिला पदाधिकारी ने निर्माणाधीन अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

कटिहार-राज्य सरकार की ओर से सिमुलतला एवं नवोदय विद्यालय की तर्ज पर सभी जिला में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के स्थापना का प्रावधान किया गया है। जिला में कटिहार सदर प्रखंड के सिरनिया मौजा सिरनिया में वक्फ स्टेट संख्या 1505 जाफरगंज की 4.32 एकड़ भूमि पर अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया … Read more

साइबर ठगी एवं सुरक्षा को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं को किया गया जागरुक

कटिहार-मुख्य सचिव बिहार सरकार के निर्देशानुसार साइबर मंगलवार कार्यक्रम का आयोजन जिले के चिह्नित शिक्षण संस्थान हरिशंकर नायक उच्च माध्यमिक विद्यालय, कटिहार,उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीएमपी-7, गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,उमा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,कटिहार तथाबीपीएसपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनिहारी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रहकर जिलास्तरीय … Read more