शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डीपीएस किशनगंज के निदेशक आसिफ इकबाल सम्मानित

SHARE:



पटना में आयोजित प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पीएसएसीडब्ल्यूए) के 15वें स्थापना दिवस समारोह में दिल्ली पब्लिक स्कूल किशनगंज के निदेशक श्री आसिफ इकबाल को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


यह सम्मान बिहार सरकार के माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी, पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद तथा पीएसएसीडब्ल्यूए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
समारोह के दौरान निजी विद्यालयों की भूमिका, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा समाज में शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।


दिल्ली पब्लिक स्कूल किशनगंज के निदेशक श्री आसिफ इकबाल को मिला यह सम्मान विद्यालय परिवार के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का विषय बना। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों को दिया।


विद्यालय परिवार ने आयोजकों एवं सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई