बकरीद पर्व को लेकर हाट बाजारों में जुटने लगी है भीड़

SHARE:

मनसाही/कटिहार – 28 मई को बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा ।इसको लेकर रविवार को मनसाही हाट में बकरा के खरीददारी के लिए मुस्लिम भाइयों की काफी भीड़ देखी गई।

मौके पर बकरा खरीद रहे लोगों ने कहा कि 28 मई गुरुवार को बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। इसको लेकर हम सभी लोग हाट में बकरा खरीदने आए हैं दस हजार से लेकर एक लाख तक में बकरा की खरीद बिक्री हो रही हैं।

अभी जो लोग बकरा के खरीददारी नहीं किए हैं। वह अगले रविवार को मनसाही हाट में बकरा की खरीददारी कर गुरुवार 28 मई को बकरीद का त्यौहार मनाएंगे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई