टेढ़ागाछ /किशनगंज/विजय कुमार साह
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड किशनगंज के तत्वाधान मे उत्कर्मित मध्य विद्यालय हाटगावं मुशहरा में पांच दिवसीय भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार के द्वारा स्काउट गाइड ध्वज को फहराकर किया गया। जहां इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि वर्तमान समय में स्काउट गाइड का प्रशिक्षण सभी बच्चों के लिए बहुत ही लाभकारी है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के अंतर्गत आपको खेल-खेल के माध्यम से अनुशासित किया जाता है।
वही इस दौरान मौके पर मौजूद जिला कॉउंसलर देवाशीष चटर्जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर बच्चे राज्य एवं राष्ट्र हित की सेवा कर अपने विद्यालय सहित प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। वहीं मौक़े पर जिला प्रशिक्षक प्रदीप कुमार साह ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चे राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर उसे प्रमाण पत्र पर 18 अंक का वेटेज भी प्राप्त कर सकते हैं।
वहीँ उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को प्रवेश कोर्स की जानकारी के साथ ही साथ प्राथमिक चिकित्सा, आपदा से बचाव की जानकारी सहित अन्य कई विषयों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा की छात्र छात्राओं को अनुशासन में रहते हुए शारीरिक मानसिक और नैतिक गुण से तैयार होकर होकर एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने का संकल्प दिलाया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से शिवीर सहयोगी रतन कुमार एवं उदय कुमार मौजूद रहे।





















