किशनगंज:महिला के हत्या मामले की जांच तेज,SIT का गठन

SHARE:

कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के उद्भेदन के लिए एसपी ने किया एसआईटी गठित

मृतक महिला गीता देवी का शव 16 मई को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में एक कमरे में मिला था

एसपी स्वयं कर रहे है मामले की मॉनेटरिंग

किशनगंज/प्रतिनिधि

किशनगंज जिले के कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में महिला गीता देवी 35 वर्ष की हत्या के उद्भेदन के लिए एसपी संतोष कुमार ने एसआईटी गठित किया है। एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व हत्या कांड के उद्भेदन व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित किया गया है। वहीं एसपी संतोष कुमार पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे है।घटना की पड़ताल के लिए एसपी संतोष कुमार ने रविवार को कुर्लीकोट थाना अन्तर्गत चूरली पंचायत के भैसलौटी स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका के परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली गयी।

एसपी की मौजूदगी में आसपास के उपस्थित ग्रामीणों से भी आवश्यक पूछताछ की गयी। इसी क्रम में एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह,सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंत एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।एसपी ने मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को घटना के त्वरित निष्पादन ,घटना का कारण और संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।एसपी संतोष कुमार ने बताया कि इस हत्या कांड के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी एवं त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस हर स्तर पर प्रयासरत है।घटना के उद्भेदन के लिए एसआईटी गठित किया गया है।

गौरतलब हो कि 16 मई को मृतका गीता देवी का शव घर में मिला था।शव मिलने की सूचना प पर एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह,थानाध्यक्ष कुर्लीकोट व सर्किल इंस्पेक्टर घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया था।पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया था।

घटना के उद्भेदन के लिए एफएसएल की टीम एवं डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया था। एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंची थी और मौके से साक्ष्य इकट्ठा किया गया। इकट्ठा किए गए सेंपल को जांच के लिए लैब भेजा गया है।अब तक के अनुसंधान में यह बात प्रकाश में आई की मृतका के चचेरा देवर की शादी 26 अप्रैल को थी। उसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए मृतका 15 अप्रैल को वर्तमान घर कुशेश्वर स्थान दरभंगा से अपने पति एवं चार बच्चे के साथ भैसलौटी आयी थी और अपने चचेरी सास,देवर के घर में रह रही थी। जिस घर में मृतका रह रही थी उसी घर में मृतका का शव मिला।इधर सोमवार को विधायक गोपाल अग्रवाल ने भी मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और मदद का भरोसा दिया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई