+2 उच्च माध्यमिक विद्यालय टेढ़ागाछ में पांच दिवसीय भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ

SHARE:

टेढ़ागाछ /किशनगंज

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड किशनगंज के तत्वाधान मे +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय टेढ़ागाछ में पांच दिवसीय भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापीका पुष्पा सिंह के द्वारा संयुक्त रुप से स्काउट गाइड ध्वज को फहराकर किया गया।

जहां इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापीका ने कहा कि वर्तमान समय में स्काउट गाइड का प्रशिक्षण सभी बच्चों के लिए बहुत ही लाभकारी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के अंतर्गत आपको खेल-खेल के माध्यम से अनुशासित किया जाता है।


वही इस दौरान मौके पर मौजूद विद्यालय के स्काउट मास्टर मनोज कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण को प्राप्त कर बच्चे राज्य एवं राष्ट्र हित की सेवा कर अपने विद्यालय सहित प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। वहीं मौक़े पर मौजूद जिला संगठन आयुक्त सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चे राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त कर उसे प्रमाण पत्र पर 18 अंक का वेटेज भी प्राप्त कर सकते हैं।


वहीँ उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को प्रवेश कोर्स की जानकारी के साथ ही साथ प्राथमिक चिकित्सा, आपदा से बचाव की जानकारी सहित अन्य कई विषयों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा की छात्र छात्राओं को अनुशासन में रहते हुए शारीरिक मानसिक और नैतिक गुण से तैयार होकर होकर एक पौधा अपनी मां के नाम लगाने का संकल्प दिलाया गया।


इस दौरान मुख्य रूप से शिवीर सहयोगी टुनटुन पासवान, गाइडर शाकेरा बेगम, नूरसबा खातून मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई