बलरामपुर/ कटिहार-बलरामपुर प्रखंड के महिशाल में राजबंशी सुरजापुरी भाषा सेवा परिषद की अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। राजवंशी सुरजापुरी भाषा सेवा परिषद के सचिव जगन्नाथ दास ने बताया इस बार पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को राजबंशी भाषा अष्टम सूची में शामिल करने के लिए पत्र लिखा है।
उससे पहले ही उससे पहले ही पश्चिम बंगाल सरकार ने राजवंशी भाषा अकादमी एवं कामतापुरी भाषा अकादमी खुला था और प्राथमिक स्तर में मातृभाषा राजवंशी भाषा की पढ़ाई होती है यह भाषा एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है यह भाषा नेपाल , बांग्लादेश ,भूटान,भारत के विभिन्न राज्य बिहार ,असम, त्रिपुरा ,मेघालय प,श्चिम बंगाल में बोली जाती है।
वही वार्ड सदस्य प्रणव कुमार दास ने बताया कि मा से सीखी हुई भाषा ही मातृभाषा है अपनी मातृभाषा कभी भी भूलने नहीं चाहिए। इस मौके पर स्थानीय लोग बिहार चंद्र दास, कमलेश दास, राजेश कुमार शर्मा, अजय कुमार दास, अरुण कुमार दास, जन्मजय दास ,जयश्री सिंह, हर्षवर्धन सिंह,नीतु कुमारी इत्यादि उपस्थित रहे ।




























