जनता दरबार में उभय पक्षों की सहमति से चार मामलों का निस्पादन

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – अंचल कार्यालय परिसर मनिहारी में शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंचलाधिकारी मो ईस्माईल ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई करते हुए लंवित मामलों में से चार मामले का उभय पक्षों की सहमति से निष्पादन किया।

शनिवार को जनता दरवार में तीन नये मामले प्रतिवेदित हूए।जनता दरवार के बाद सीओ ने जानकारी दी कि पूर्व से लंबित भूमि विवाद से जुड़े मामलों में से चार का निष्पादन आपसी सहमति से कर दिया गया।

जबकि तीन नये मामले विचारण के लिए प्रतिवेदित हुए।इस अवसर पर अंचल सहायक मंटू कुमार सहित दर्जनों फरियादी मौजूद रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई