कटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने अपने कार्यालय वेश्म में दत्तक ग्रहण वाद की सुनवाई की। सुनवाई के बाद विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान कटिहार में आवासित बालिका मिष्का काल्पनिक नाम को दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत हावड़ा पश्चिम बंगाल के दम्पत्ति सजल दास एवं प्रियंका दास संतरा को दत्तकग्रहण में दिये जाने एवं बालक रुद्र काल्पनिक नाम को सीवान बिहार के दम्पत्ति को अमरनाथ माली एवं श्रीमती सविता को सौंपे जाने का दत्तक के रुप में दिये जाने का आदेश पारित किया।
दत्तक ग्राही माता पिता के अनुरोध पर मिष्का को स्पृहा दास एवं रुद्र को अयांश सैनी नाम देकर जिला पदाधिकारी ने उनके दत्तकग्राही माता पिता को सौंप दिया। इसी के साथ दोनों बच्चों को जैविक संतान के रुप में प्राप्त होने वाले सभी अधिकार प्राप्त हो गया। दत्तकग्राही माता पिता बच्चे को पाकर फूले नहीं समा रहे थे।
इस दौरान डीएम ने दत्तक ग्रहण संस्थान एवं इस प्रक्रिया का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। ताकि परित्यक्त बच्चों को संरक्षण में लेकर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित कराया जा सके एवं केन्द्रीय दत्तकग्रहण प्राधिकरण के माध्यम से इंतजार कर रहे माता पिता की सूनी गोद को भरी जा सके। इसको लेकर उन्होंने सभी हितधारकों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का भी निर्देश दिया।




























