सिक्का उछाल कर हुआ जदयू प्रखंड का चुनाव,कुंदन को मिली जीत

SHARE:

कुंदन महतो को मिला तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष का ताज

डंडखोरा/कटिहार – प्रखंड जदयू अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।प्रतिनिधि भवन में आयोजित जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव को लेकर प्रखंड सहित जिला के कार्यकर्ताओं की खासी उपस्थित रही। निर्वाची पदाधिकारी कन्हैया कुमार महतो तथा चुनाव पर्यवेक्षक संजय राय की देखरेख में पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया शुरु हुई ।

जिसमें अपने-अपने प्रस्तावक के साथ निवर्तमान अध्यक्ष कुंदन कुमार महतो एवं शंकर कुमार पोद्दार ने अपना नामांकन-पत्र निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।नामांकन पत्रों के जांचपरान्त हुए मतदान में दोनों को हीं तीन-तीन मत प्राप्त हुआ।मत समान होने की स्थिति में वरीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सिक्का उछाला गया,जो कुंदन कुमार महतो के पक्ष में गया।

उसके बाद निर्वाची पदाधिकारी ने सर्वसम्मति से कुंदन कुमार महतो को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया।प्रमाण पत्र मिलते हीं क॔दन समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर और अबीर लगाकर खुशी जताई। वहीं निर्वाची पदाधिकारी व पर्यवेक्षक ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि दोनो प्रत्याशियों ने निर्णय का स्वागत किया है।वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि संगठन विस्तार एवं नेतृत्व द्वारा दिये गये अपने दायित्व को पूरा करने की हरसंभव कोशिश करुंगा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा।साथ हीं उनकी भावनाओं तथा क्षेत्र की समस्याओं से जिला एवं प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराता रहूंगा।मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव,पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम वर्मा,पूर्व जिला सचिव इजहार आलम, रमेश कुमार मंडल,सच्चिदानंद मंडल,मनोज गुप्ता, संजय हेम्ब्रम,आशीष झा,नरेश ठाकुर,अरुण मंडल, सिकंदर महतो,रेणु देवी चौहान सहित अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!