बाइक सवार बदमाश महिला के गले से सोने का चेन छीन हुए फरार,जांच में जुटी पुलिस

किशनगंज/प्रतिनिधि शहर के मिलन पल्ली में बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला का चेन छीन लिया।पीड़िता मिलन पल्ली निवासी तृप्ति दास ने सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी है।सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित महिला अपने घर के बाहर कचड़ा फेंकने … Read more

जलजमाव से सड़क पर चलना हुआ मुश्किल,राहगीर परेशान

मो मुर्तुजा/ठाकुरगंज /किशनगंज प्रखंड मुख्यालय से महज कुछ ही दुरी पर अवस्थित सड़क में जलजमाव व कीचड़ से राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पटेशरी पंचायत की एक महत्वपूर्ण सड़क वर्षों से बदहाल स्थिति में है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। केटीटीजी मार्ग … Read more

किशनगंज:जिला पदाधिकारी ने कटाव स्थल का किया निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देश

नदी कटाव संघर्ष समिति का धरना हुआ समाप्त संवाददाता/बहादुरगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज बुधवार को बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत महेशबथना पंचायत के झींगा काटा पहुंचे जहा उन्होंने बांध निर्माण की मांग को लेकर बीते 15 जून से धरना पर बैठे नदी कटाव संघर्ष समिति के सदस्यों से मुलाकात की और जल्द कटाव निरोधी कार्य का भरोसा … Read more

भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ दो भाई गिरफ्तार,एसएसबी एवं गलगलिया पुलिस की संयुक्त कारवाई

393 ग्राम चांदी, 29 ग्राम सोना, 02 वेट मशीन, 07 मोबाइल जब्त गलगलिया/दिलशाद बुधवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन के सुरक्षाकर्मियों एवं गलगलिया पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से कारवाई में 260 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। एसएसबी सूत्रों … Read more

नेहरू युवा केंद्र में स्वयंसेवक चयन हेतु साक्षात्कार का हुआ आयोजन 

भारत सरकार के युवा व खेल मंत्रालय द्वारा मेरा युवा भारत कार्यक्रम के निमित किशनगंज स्थित कार्यालय में  स्वयंसेवक चयन हेतु दो दिवसीय साक्षत्कार का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के सातों प्रखंडों के अभ्यर्थियों नें भाग लिया.मेरा भारत जिला चयन समिति सदस्य अमित कुमार, संजय कुमार, जिला युवा अधिकारी जनक राज मीणा नें सभी … Read more

विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज़, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती को लेकर अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

विजय कुमार साह/टेढागाछ (किशनगंज) आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर किशनगंज जिले के टेढागाछ प्रखंड में तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। चुनाव के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन हेतु प्रशासनिक स्तर पर कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में भूमि सुधार उप समाहर्ता सह निबंध निर्वाचक पदाधिकारी शिव शंकर पासवान, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार … Read more

लुट की घटना में शामिल फरार आरोपी को पूर्णिया से किया गया गिरफ्तार

संवाददाता/ किशनगंज किशनगंज पुलिस ने माईक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हुई लूट की घटना का सफलता पूर्वक उद्भेदन करते हुए एक बदमाश को पूर्णिया से गिरफ्तार किया है। बताते चले कि इस मामले में दो आरोपी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है ।पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने मंगलवार को पत्रकार … Read more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में गृह युद्ध जैसे हालत करना चाहते हैं उत्पन्न – अख्तरुल ईमान

संवाददाता/ किशनगंज एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने मंगलवार को किशनगंज स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने वक्फ संशोधन कानून का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मोर्चे पर फेल है इसी लिए वक्फ कानून लाया गया है ताकि देश में गृह … Read more

दिघलबैंक में बीएलओ की समीक्षा बैठक,बीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

दिघलबैंक/मो अजमल प्रखंड कार्यालय दिघलबैंक में मंगलवार को बीडीओ बप्पी ऋषि की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के उन बीएलओ बूथ लेवल ऑफिसर को बुलाया गया था, जिन्होंने युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अपेक्षाकृत कम जोड़ा है। बैठक के दौरान बीडीओ ने एक-एक बीएलओ के कार्यों … Read more

किशनगंज:उत्पाद विभाग की टीम ने आधा दर्जन लोगों को किया गिरफ्तार

किशनगंज /प्रतिनिधि उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की रात शराब पीने वालों के विरुद्ध रामपुर चेक पोस्ट व विभिन्न चेक पोस्टों में जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान शराब पीने व शराब के साथ छह लोगों को पकड़ा गया।बंगाल से शराब पीकर जिले में प्रवेश कर रहे पांच लोगों को और शराब के साथ … Read more