किशनगंज: दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल, एक की हालत नाजुक

टेढ़ागाछ (किशनगंज)विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के रामपुर चौक स्थित टीवीएस शोरूम के पास सोमवार को तेज रफ्तार के कारण दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में रहीमुद्दीन (50 वर्ष), निवासी ग्राम … Read more

किशनगंज में पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़: कार और शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक फायरिंग करते हुए फरार

किशनगंज के कोचाधामन थाना की पुलिस और शराब तस्करों के बीच मुठभेड़ हुआ है।मिली जानकारी के मुताबिक नया टोला कुशपारा गांव के पास पुलिस ने तस्करों की घेराबंदी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक तस्कर को कार और शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कारवाई रविवार रात करीब 10 से 11 बजे की … Read more

हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा,जुर्माना भी लगाया गया

किशनगंज/प्रतिनिधि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत कुमार की अदालत ने सोमवार को हत्या के एक मामले में अहम फैसला सुनाया।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत कुमार की अदालत ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी कालीचरण बास्की को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।साथ ही 20 हजार रुपये अर्थिक दंड की सजा सुनाई। … Read more

सांसद निधि से छत्तरगाच्छ बालाजी मंदिर के सामने लगेगी हाईमास्ट लाइट,अँधेरे से लोगो को मिलेगा छुटकारा

किशनगंज/पोठिया/राज कुमार छत्तरगाच्छ बालाजी मंदिर के सामने सांसद निधि कोष से हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। इसकी जानकारी सांसद प्रतिनिधि एहसान हसन ने दी। उन्होंने बताया कि इस लाइट के लगने से मंदिर परिसर और आसपास के बाजार क्षेत्र में रात्रि के समय रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी। इससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं को अंधेरे … Read more

डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय का 10वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

किशनगंज/पोठिया/राज कुमार अर्राबाड़ी स्थित डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, किशनगंज का 10वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम और गरिमामय माहौल में मनाया गया। प्राचार्य डॉ. के. सत्यनारायण, सभी वैज्ञानिक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ इस मौके पर मौजूद रहे। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में पिछले एक सप्ताह से “फाउंडेशन वीक” मनाया जा रहा था। इसके तहत … Read more

किशनगंज मर्चेंट कमेटी का हुआ गठन,व्यापारियों के हितों की रक्षा का संकल्प

संवाददाता/किशनगंज किशनगंज में रविवार को किशनगंज मर्चेंट कमेटी का विधिवत गठन किया गया ।बैठक में जिले के सैकड़ो व्यवसाई शामिल हुए और इस अवसर पर प्रस्तावना भी जारी की गई।आयोजित बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जिनका कमेटी ने स्वागत किया ।व्यापारियों में एकता बनी रहे साथ ही सम्मान … Read more

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजयुमो के द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा

संवाददाता /किशनगंज रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा किशनगंज के द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जो भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गाछपाड़ा में जाकर संपन्न हुआ ।तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा एवं भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए । कार्यक्रम का … Read more

किशनगंज:जिले के कुल 1,62,649 लाभुकों के खाते में पेंशन की राशि किया गया ट्रांसफर

संवाददाता/किशनगंज राज्य सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत किशनगंज जिले के कुल 1,62,649 लाभुकों को प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है।उसी क्रम में रविवार को लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि ट्रांसफर किया गया ।रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा पुनः माह जुलाई-2025 के लिए ₹1100 की दर से … Read more

पोठिया प्रखंड में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

किशनगंज/पोठिया/राज कुमार पोठिया प्रखंड क्षेत्र के छत्तरगाच्छ, पोठिया, दामलबाड़ी, रायपुर सहित पूरे प्रखंड में शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घर-घर में बहनों ने पूजा की थाली सजाई, आरती उतारकर भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधी और उनके दीर्घायु व खुशहाली की कामना की। … Read more

किशनगंज:तीसरे दिन भी सांसद का मतदाता पुनरीक्षण जागरूकता अभियान जारी

किशनगंज/पोठिया/राज कुमार किशनगंज सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आज़ाद का मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर जागरूकता अभियान शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। इस क्रम में मतदाता जागरूकता वाहन ने पोठिया प्रखंड के सभी प्रमुख हाट-बाजारों में जाकर लोगों को अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, संशोधन कराने और आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध … Read more